Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस-जनों के एक प्रतिनिधि-मण्डल कैबिनेट मंत्री डाॅ० हरक सिंह रावत से मिला

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस-जनों के एक प्रतिनिधि-मण्डल ने वन एवं श्रम मंत्री डाॅ० हरक सिंह रावत से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर जनहित की समस्याओं से ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की।

वन एवं श्रम मंत्री डाॅ० हरक सिंह को सौंपे ज्ञापन में लालचन्द शर्मा ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क के बीच पड़ने वाली आशा रोड़ी चैक पोस्ट से नई बस्ती- रामगढ़ जाने वाले वन विभाग के मार्ग पर निर्मित पुल पहली ही बरसात में ही ढह चुका है। इस पुल के निर्माण में विभागीय अधिकारियों द्वारा मिली भगत से घटिया निर्माण कार्य कराया गया था, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अतः पुल के निर्माण की जाँच कराते हुए इसमें जो भी अधिकारी कर्मचारी दोषी पाये जाते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने यह भी कहा कि देहरादून महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग के लिए विभागीय अधिकारियों की लापरवाही व मिलीभगत के कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है जो कि पर्यावरण की दृष्टि से उचित नहीं ठहराई जा सकती है। अतः देहरादून महानगर में सैटेलाईट से पूर्व में प्राप्त नक्शे के अनुरूप अवैध रूप से काटे गये पेड़ों की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।

उन्होंने कहा कि देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों का भारी आतंक व्याप्त है। बंदरों की घुसपैठ के कारण कई बार राहगीरों को दर्घटना का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों के बगीचों को बंदरों द्वारा भारी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। अतः देहरादून शहर के क्लेमेन्टाउन, टपकेश्वर काॅलोनी, राजपुर तथा राजेन्द्र नगर क्षेत्र में बंदर बाड़े बनाये जायं। उन्होंने राजाजी नेशनल पार्क से सटे क्षेत्रों में जंगली जानवरों द्वारा लोगों को पहुँचाये जा रहे भारी नुकसान से अवगत कराते हुए पार्क से सटे क्षेत्र पिपलेश्वर मन्दिर से नई बस्ती आशा रोड़ी तथा पंचायत धर्मशाला तक जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए तार बाढ़ लगाये जाने की माँग की।

एक अन्य बिन्दु पर वन मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए लालचन्द शर्मा ने कहा कि जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड देवप्रयाग के हिण्डोलाखाल क्षेत्र में आदमखोर गुलदार का आतंक व्याप्त है। अभी तक कई लोग आदमखोर गुलदार के आतंक का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में गुलदार द्वारा अपनी रोज मर्रा के कार्यों से गई दो महिलाओं की जान ले ली है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने पीडित परिवारों को उचित मुआबजा देने तथा आदमखोर गुलदार को मारने की माँग की है।

महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने यह भी अवगत कराया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरों के लेबर कार्ड नहीं बन पा रहे हैं जिससे उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विभिन्न केन्द्रों पर लेबर कार्ड बनाये जाने की माँग की।

कैबिनेट मंत्री डाॅ० हरक सिंह रावत ने प्रतिनिधि-मण्डल को आश्वासन दिया कि उनकी माँगों पर उचित निर्णय लिया जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि देवप्रयाग में आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश दे दिये गये हैं जिसके लिए तीन शूटर नियुक्त कर दिये गये हैं।

ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के अलावा पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश सचिव यशपाल चौहान, रमेश कुमार मंगू, बचन सिंह राणा, सुभाष धस्माना, सिद्धार्थ वर्मा, गौतम आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!