Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरें

तम्बाकू के दुष्प्रभावों को लेकर युवाओं को किया जागरूक

  • युवाओं को तम्बाकू एवं नशीले पदार्थों से परहेज करनी चाहिए : डॉ० मनोज उप्रेती

[highlight]”कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए युवाओं और किशोरों को तम्बाकू पदार्थों से दूरी बनानी होगी, क्योंकि तम्बाकू उत्पाद फेफड़ों को कमजोर करते हैं। जिस कारण कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक एवं जानलेवा साबित हो सकता है।” : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज उप्रेती[/highlight]

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। आज, मंगलवार 20 जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून के तत्वावधान में जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं में तम्बाकू उत्पदों के उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य नर्सिंग कॉलेज, चंदर नगर देहरादून में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम., डॉ० दिनेश चौहान एवं राज्य निर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला में नर्सिंग कॉलेज के 100 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यशाला में तम्बाकू उत्पादों के उपभोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि भविष्य में जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा करते हुए किस प्रकार से अन्य लोगों को तम्बाकू छोड़ने हेतु प्रेरित किया जा सकता है। युवाओं के अभिमुखीकरण हेतु कार्यशाला में रंगोली एवं पोस्टर गतिविधि का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा तम्बाकू निषेध पर रचनात्मक प्रस्तुतियाँ तैयार की गयी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज उप्रेती ने कहा कि युवाओं को तम्बाकू एवं नशीले पदार्थों से परहेज करनी चाहिए। तम्बाकू उत्पाद न सिर्फ बीमारियों को जन्म देते हैं बल्कि मौजूदा बीमारियों की गंभीरता को भी बढ़ावा देते हैं। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए युवाओं और किशोरों को तम्बाकू पदार्थों से दूरी बनानी होगी, क्योंकि तम्बाकू उत्पाद फेफड़ों को कमजोर करते हैं। जिस कारण कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक एवं जानलेवा साबित हो सकता है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश चौहान ने बताया कि तम्बाकू निषेध हेतु जनपद में विभिन्न जागरूक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। युवा तम्बाकू उत्पादों के उपभोग के लिए संवेदनशील वर्ग में आते हैं। इसलिए उन्हें तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य है कि इस मुहिम को जनपद के प्रत्येक युवा तक पहुँचाया जाए।

कार्यशाला में श्रीमती सत्या, जिला सलाहकार तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अर्चना उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा उनियाल, मनोवैज्ञानिक डॉ० अनुराधा सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!