Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

लगातार हो रही बारिश के कारण चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्रों में जल भराव की स्थित, पूर्णागिरि समेत 8 ग्रामीण सड़कें बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जुलाई 2021, मंगलवार, चम्पावत। सोमवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्रों में जल भराव की स्थित पैदा हो गई है। पहाड़ों में भी सोमवार की रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण टनकपुर में किरोड़ा नाला और शारदा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह हनुमानगढ़ी, विष्णुपुरी कालौनी, आमबाग, बिचई आदि स्थानों पर कई घरों में पानी घुस गया। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाइवे पर सुबह नौ बजे तक आवागमन सुचारू था, अलबत्ता जगह-जगह मलबा गिरने से सड़क बंद होने की संभावना बनी हुई है। इधर पूर्णागिरि समेत आठ ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

सोमवार को भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। देर शाम मौसम में ठहराव आया, लेकिन रात 10 बजे से पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग पर धौन-स्वाला, चल्थी, बेलखेत, तल्ली बाराकोट, भारतोली आदि स्थानों पर मलबा गिर रहा है, लेकिन अभी हाइवे सुचारू है। सबसे अधिक परेशानी टनकपुर में देखने को मिली है। यहां जल भराव से हनुमानगढ़ी क्षेत्र, विष्णुपुरी कालौनी, आमबाग, बिचई में लोगों के घरों में पानी घुस गया। किरोड़ा नाले और शारदा नदी का पानी आने से हनुमानगढ़ी का पूरा क्षेत्र जल मग्न हो गया है। पूर्णागिरि मार्ग तीन दिन से अभी तक नहीं खुल पाया है।

जबकि सोमवार को बंद अमोड़ी-छतकोट, ठुलीगाड़-भैरव मंदिर, छिनकाछीना-थुवामौनी सड़क अभी भी बंद हैं। मंगलवार को हरम-रमैला, धूनाघाट-भिंगराड़ा, चम्पावत-खेतीखान और डुंगराबोरा-स्याला-पोथ सड़क मलबा आने से बंद हो गई हैं। अब बंद पड़ी ग्रामीण सड़कों की संख्या आठ पहुंच गई है।

पूर्णागिरि मार्ग बंद होने से पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के 15 वाहन तीन दिन से भैरव मंदिर के पास में ही फंसे हैं। लोनिवि ईई एपीएस बिष्ट ने बताया कि पूरी चट्टान के सड़क पर गिर जाने से सड़क खोलने में देरी हो रही है। दो जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन लगातार मलबा हटाने में जुटी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!