Breaking News :
>>साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून के बाजार में जगह-जगह शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ी एवं कई जगह लोग बिना मास्क के भी दिखे

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2021, शनिवार, देहरादून। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत शुक्रवार को शहरभर में आवश्यक सेवाओं के प्रतिष्ठानों के साथ परचून की दुकानों को खोला गया। इस दौरान दून के बाजार में जगह-जगह शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ीं तो कई जगह लोग बिना मास्क के भी देखे गए। जिससे एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इससे जिला प्रशासन के माथे पर भी चिंता लकीरें खिंच गई हैं।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए शासन की ओर से कर्फ्यू घोषित किया गया है। साथ ही अति आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़ सभी प्रतिष्ठानों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने के आदेश भी दिए गए हैं। इस बीच शुक्रवार को निर्देशों के क्रम में जब सुबह सात बजे दून में परचून की दुकानें खुलीं तो आमजन की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। हनुमान चौक, आढ़त बाजार, दर्शनी गेट, रमलीला बाजार में भीड़ को मास्क पहनने व शारीरिक दूरी नियम का पालन कराने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।

इसके अलावा डिस्पेंसरी रोड, श्रीझंडे जी बाजार, तहसील चौक, सरनीमल बाजार में दोपहर 12 बजे तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही। यहां भी शारीरिक दूरी का नियम तारतार होता नजर आया। हनुमान चौक, रामलीला बाजार, आढ़त बाजर में सामान ढोने वाले रिक्शे, लोडर, कारों व दोपहिया वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही। जिससे भी खासी परेशानी हुई। उधर, कारगी चौक, बंजारावाला, धर्मपुर, छह नंबर पुलिया, माजरा, आइएसबीटी, टर्नर रोड, बल्लूपुर, प्रेमनगर आदि शहर के बाहरी इलाकों में भी परचून की दुकानों में भीड़ लगी रही। हालांकि, यहां काफी हद तक शारीरिक दूरी नियम का पालन हुआ। साथ ही आमजन व दुकानदारों ने मास्क का प्रयोग किया।

बाजार में उमड़ रही आमजन की भीड़ की समस्या पर व्यापारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के नियमों के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। सप्ताह में एक दिन परचून की दुकान खुलने से आमजन को मजबूरी में जरूरी सामान की खरीद को बाजार में उमड़ना पड़ रहा है। यदि रोज तीन घंटे इन दुकानों को खोला जाए तो भीड़ की समस्या से निजात पाई जा सकती है।

पंकज मैसोन (अध्यक्ष, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल) का कहना है कि कोरोना संक्रमण से व्यापारी खुद चिंतित हैं। हम अपने कई व्यापारी भाई खो चुके हैं। व्यापार मंडल के सदस्यों ने मास्क नहीं तो सामान नहीं के बैनर अपने प्रतिष्ठानों में लगा रखे हैं। परचून की दुकानों के खुला रहने का समय कम होने से अधिक भीड़ बाजार में देखी जा रही है। प्रशासन को पहले भी अवगत करवाया गया था कि उपभोग की वस्तुओं की दुकानों को खोलने का समय बढ़ाया जाए ताकि लोग आसानी से अपने घरों के आसपास सामान खरीद सकें।

 “आमजन को घर का जरूरी सामान भी खरीदना है और कोरोना संक्रमण से भी खुद को बचाना है। व्यापारी वर्ग भी कोरोना संक्रमण को रोकने में प्रशासन की मदद को आगे आया है। प्रशासन को चाहिए कि दूध, सब्जी, फल की दुकानों की तरह परचून की दुकानों को हर रोज तीन घंटे खोलने की छूट दी जाए। बाजार में दो गज की दूरी नियम का पालन सभी को खुद करना होगा।”   :  सुनील कुमार बांगा, अध्यक्ष, दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!