Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांग्रेस कार्यकर्ता कोरोनाकाल में जान हथेली पर रखकर कर रहे जनता की सेवा : प्रीतम सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2021, शनिवार, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पांच हजार मास्क, पांच सौ सैनिटाइजर व 25 आक्सीमीटर दिए।  शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 31वें बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता कोरोनाकाल में जान हथेली पर रखकर जनता की सेवा में जुटे हैं। वहीं सत्ताधारी पार्टी के लोग कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। उनके नेता अगर कहीं जा भी रहे हैं तो जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 19 अप्रैल से ही प्रदेश मुख्यालय में कोविड कंट्रोल रूम स्थापित किया व 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी जनपदों में जिला कोविड कंट्रोल रूम बनाकर बीमारों की सेवा शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पचास से ज्यादा एंबुलेंस, रामनगर में कोविड केयर सेंटर, कच्चा व पका हुआ भोजन का इंतजाम कर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ता मानवता की असली सेवा कर रहे हैं।

इस दौरान सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वह आने वाले दिनों में दस हजार मास्क व पांच हजार सैनिटाइजर जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भेंट करेंगे। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए हंस फाउंडेशन की माता मंगला का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मंगलौर के विधायक काजी निजामुद्दीन की ओर से भेजे गए पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर प्रतिनिधियों ने प्रीतम सिंह को भेंट किए।

कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने जरूरतमंदों को वितरण के लिए राशन की गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में राजपुर के पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव नवीन पयाल, वरिष्ठ नेता महेश जोशी, व उदयवीर पंवार भी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!