Breaking News :
>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका>>मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा>>बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण>>राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चोरी की सूचना 4 जून को मिली, 25 जून को दर्ज हुई FIR; चार्जशीट ने उठाए नए सवाल>>छात्र संघ चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग का कांग्रेस का आरोप, गणेश गोदियाल बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने की कोशिश>>राजपुर रोड विधानसभा में विकास कार्यों की मंत्री खजान दास ने की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण>>बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के दौरे पर : कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के इंतजाम की करेंगे समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2021, शनिवार, कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर आएंगे और कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजाम की समीक्षा करेंगे। गांवों में किस तरह कोरोना के संदिग्धों की जांच हो रही है, निगरानी समितियां कैसे काम कर रही हैं और वहां सैनिटाइजेशन की स्थिति क्या है यह देखने किसी एक गांव भी जाएंगे। केडीए के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जनप्रतिनिधियों और अफसरों संग बैठक भी करेंगे।

कानपुर आने से पहले मुख्यमंत्री योगी सैफई जाएंगे। मुख्यमंत्री के रूप में वह पहली बार सैफई जाएंगे। वह प्रात: 10 बजे लखनऊ से चलकर 11:10 बजे सैफई पहुंचेंगे। यहां उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में स्थापित कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ 11:15 बजे बैठक करेंगे। सैफई के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे हेलीकाप्टर से कानपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस जाएंगे और फिर निरीक्षण व समीक्षा करेंगे।

सर्किट हाउस से वे 2.55 बजे नगर निगम कंट्रोल रूम पहुंचेंगे। वे शहर में तीन घंटे 35 मिनट तक रहेंगे। संक्रमितों को होम आइसोलेशन किट मिली या नहीं यह जानने को कंट्रोल रूम से मरीजों से फोन पर संवाद भी करेंगे। इसके बाद केडीए में इटावा छोड़ कानपुर मंडल के पांच जिलों के जिलाधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगे। शाम 5.40 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

महानगर में कमिश्नरेट पुलिस प्रणाली लागू होने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार शहर आ रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा की कमान अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहिर के हाथों में रहेगी। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों को देखने मुख्यमंत्री कानपुर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा का प्रभार अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि को दिया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 150 उपनिरीक्षक और 500 सिपाहियों के अलावा दो दर्जन से अधिक राजपत्रित अधिकारियों को तैनात किया गया है। दोपहर दो बजे कानपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित कोविड अस्पताल जाएंगे, जहां वह चार आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट करेंगे। इसके बाद वह इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर पर महामारी पर अंकुश लगाने की तैयारियों का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री का कानपुर में कार्यक्रम

  • 2:05 बजे अपराह्न कानपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे और 2:10 बजे सर्किट हाउस जाएंगे।
  • 2:40 बजे सर्किट हाउस से रवाना होंगे और 2:55 बजे नगर निगम पहुंचेंगे।
  • 3:10 बजे नगर निगम कंट्रोल रूम से केडीए सभागार जाएंगे ।
  • 3:15 बजे से 4:20 बजे तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
  • 4:20 बजे से 10 मिनट तक पत्रकारों से बातचीत करेंगे।
  • 4:50 बजे गांव का निरीक्षण करने के लिए निकलेंगे।
  • शाम 5:25 बजे संबंधित गांव से पुलिस लाइन आएंगे।
  • शाम 5:40 बजे पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!