Breaking News :
>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

BJP की राष्ट्रीय कार्य-समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप उत्तराखंड में भी भाजपा अगले 25 साल के रोडमैप पर बढ़ेगी आगे

भाजपा की सभी राज्य इकाइयाँ अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार कर इसे धरातल पर मूर्त रूप देंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई 2022, सोमवार, देहरादून हैदराबाद में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्य-समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप उत्तराखंड में भी भाजपा अगले 25 साल के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार इस सिलसिले में जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिन क्षेत्रों में भाजपा अपेक्षाकृत कुछ कमजोर है, वहां विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। राज्य में बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाग लिया। पहले दिन शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने उत्तराखंड भाजपा की सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रविवार को बैठक संपन्न होने के बाद दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत में कौशिक ने बताया कि पार्टी ने 25 साल के रोडमैप पर आगे बढऩे का निश्चय किया है।

इसी क्रम में भाजपा की सभी राज्य इकाइयां अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार कर इसे धरातल पर मूर्त रूप देंगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड भाजपा भी कार्ययोजना बनाएगी, जिसमें बूथ स्तर पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ें, इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के अनुसार राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में आर्थिक प्रस्ताव, गरीब कल्याण की योजनाएं समेत विभिन्न विषयों पर विमर्श हुआ। कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस बात पर खास जोर दिया गया कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए। साथ ही लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस क्रम में संवाद समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!