Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल गाँधी को लेकर झूठी खबर प्रसारित करने पर महिला कांग्रेस ने समाचार चैनल के विरोध में किया पुतला दहन

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई 2022, सोमवार, देहरादून कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी को लेकर झूठी खबर प्रसारित करने पर प्रदेश महिला कांग्रेस ने एक समाचार चैनल के विरोध में प्रदर्शन किया और चैनल का पुतला दहन किया। रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित एस्लेहाल चौक पर एकत्र हुईं और समाचार चैनल के विरुद्ध नारेबाजी की।

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने एक पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि राहुल गाँधी के एक बयान को समाचार चैनल ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए दूसरे प्रकरण से जोड़ दिया और उसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। रौतेला ने कहा कि कुछ समाचार चैनल केंद्र सरकार की विफलताओं को उजागर करने के बजाय देश में अराजकता फैलाने वाले समाचारों को प्रसारित कर सर्व धर्म समभाव के माहौल को खराब कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे सभी चैनलों का सड़क से लेकर सदन तक कड़ा विरोध करेगी। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद कोमल बोहरा, बाला शर्मा, मीना रावत, नजमा खान, गायत्री देवी, अनुराधा तिवाड़ी, कृष्णा, शशि बाला कनौजिया, शुभम वर्मा, चंचल खत्री, रीना सिंघल, मालती देवी आदि मौजूद रहे।

शिवगंगा एनक्लेव समिति ने उठाया सुधार का बीड़ा

शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति की बैठक में कालोनी की बेहतरी के लिए विभिन्न निर्णय लिए गए।

रविवार को आयोजित बैठक में तय किया गया कि कालोनी में जो भी स्ट्रीट लाइट खराब होगी, उसको समिति अपने खर्च पर ठीक कराएगी। इसके लिए समिति इलेक्ट्रीशियन को कम खर्च पर रखेगी। वहीं, बैठक में कालोनी में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव व सफाई व्यववस्था में सभी से सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर राजपाल सिंह, निशीथ सकलानी, कृपाल सिंह, केसर सिंह, देवेंद्र चौहान, धन सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!