Breaking News :
>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड करेंगे पेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पांच जुलाई को पूरे होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी चार जुलाई को अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेस कान्फ्रेंस में सरकार के कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। योगी आदित्यनथ सरकार-2.0 के पहले 100 दिन मंगलवार को पूरे हो रहे हैं। इस अवधि में सरकार की प्रगति क्या रही, इसकी रिपोर्ट जनता के सामने रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राज्य स्तर पर तो सभी मंत्री जिलों में संदेश देंगे कि सरकार के यह 100 दिन सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे, इसके साथ ही अगले छह माह के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना भी बताई जाएगी। 25 मार्च को दूसरे कार्यकाल की शपथ लेते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को लक्ष्य दे दिया था कि 100 दिन, छह माह, एक वर्ष और प्रतिवर्ष के हिसाब से पांच वर्षों की कार्ययोजना बनाकर काम करें।

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि 5 वर्ष के लिए घोषित भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्पों को मात्र दो वर्ष यानी 2024 तक पूरा करना है। इस लक्ष्य के साथ सभी विभाग जुट गए थे। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जो टाइम लाइन तय हुई है, उसकी प्रगति को न सिर्फ लगातार परखा जाए, बल्कि जनता को भी बताया जाए। अपने प्रयासों में पूरी पारदर्शिता रखते हुए योगी आदित्यनाथ ने ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित 100 दिन का कार्यक्रम तय किया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के 100 दिन मंगलवार को पूरे हो रहे हैं, इसलिए उससे एक दिन पहले वह सोमवार को लोकभवन में पत्रकारों के समक्ष बताएंगे कि सरकार ने इस अवधि के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उनकी प्रगति क्या है। इसी तरह मंत्री जिलों में जनता के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे। अगले छह माह के लिए जो कार्ययोजना तय की गई है, वह भी जनता को बताएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!