Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विक्रम टैम्पो महासंघ ने विक्रम/आटो को हटाये जाने के विरोध में सरकार के विरुद्ध की नारेबाजी

ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर स्थित विक्रम टैम्पो महासंघ कार्यालय के‌ समक्ष पुतला दहन किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 दिसम्बर 2022, सोमवार, ऋषिकेशविक्रम टैम्पो महासंघ ने उत्तराखंड शासन के डीजल चलित विक्रम/आटो को हटाये जाने के निर्णय के विरोध मे सोमवार को प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए ‌सरकार का पुतला फूंका। ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर स्थित विक्रम टैम्पो महासंघ कार्यालय के‌ समक्ष पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत ने कहा की जब तक सरकार हमारी समस्त मांगें नहीं मान लेती तब तक उत्तराखंड विक्रम टैम्पो महासंघ सरकार की गलत नीतियों के विरोध में आंदोलन जारी रखेगा।

सरकार छोटे परिवहन व्यवसायों को कुचलने का प्रयास कर रही है : सुनील कुमार

महासंघ अध्यक्ष मंहत विनय सारस्वत ने कहा कि इस कड़ी में पूरे उत्तराखंड प्रदेश में सरकार की गलत नीतियों (डीजल के आटो- विक्रम को सड़कों से हटाने) के विरोध में सरकार को जगाने के लिए लिए आज पूरे प्रदेश में पुतले फूकें जा रहे हैं।

मुनिकीरेती विक्रम यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सरकार छोटे परिवहन व्यवसायों को कुचलने का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड विक्रम टैम्पो महासंघ की ओर से पिछले दिनों विधान सभा घेराव के बाद भी सरकार गम्भीर नजर नहीं आ रही है। सरकार अपनी गलत नीतियों को जब तक वापस नहीं लेती है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।

पुतला दहन करने वालों में गढ़वाल विक्रम टैम्पो वैलफेयर ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सजवाण, कोषाध्यक्ष हरिमोहन टीटु, रामझूला विक्रम यूनियन के महामंत्री पंकज वर्मा, तपोवन लक्ष्मण झूला विक्रम यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक भंण्डारी, महासचिव अरूप कुमार, देवभूमि आटो रिक्शा यूनियन ऋषिकेश अध्यक्ष राजेन्द्र लाम्बा, महासचिव बेचन गुप्ता, नटराज आटो यूनियन सोहन गौनियाल, संजय आर्य, सुभाष आदि मौजूद थे।

सरकार रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का कार्य कर रही है : गौरव चौधरी

डोईवाला में भी 10 साल पुराने डीजल वाहनों को हटाने के विरोध में डोईवाला विक्रम एसोसिएशन से जुड़े तमाम विक्रम चालकों व मालिकों ने विक्रम यूनियन स्टैंड से लेकर डोईवाला चौक पर प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। इस दौरान उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका गया। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का कार्य कर रही है। एसटीए की बैठक में लिए गए इस निर्णय से सैकड़ों विक्रम चालक बेरोजगार हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!