Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविदेश

धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की तरफ से हुए विवाद को लेकर भारत में आक्रोश

घटना के विरोध में व्यापार मंडल के नेतृत्व में सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया और धारचूला बाजार बंद रखा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 दिसम्बर 2022, सोमवार, पिथौरागढ़। धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की तरफ से हुए विवाद को लेकर भारत में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को नेपाल की तरफ से पथराव, नेपाल पुलिस द्वारा पुल बंद करने, अनुरोध के बाद भी नहीं खोलने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करने का मामला सामने आया था। इसमें भारतीय नागरिकों को चोट आयी।

घटना के विरोध में व्यापार मंडल के नेतृत्व में सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया और धारचूला बाजार बंद रखा। अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिए जाने से नेपाल के लोग प्रभावित हो गए। सुबह नेपाल से लोग स्थानीय उत्पाद बेचने, मजदूरी करने और खरीददारी के लिए भारत आते हैं। जबकि इस समय भारत से नेपाल जाने वालों की संख्या नहीं के बराबर रहती है।

पथराव के बाद नेपाल की तरफ से बिना सूचना के ही पुल बंद कर दिया गया

एसडीएम दिवेश शाशनी स्थिति को देखते हुए पुल के पास पहुंचे। जहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि तटबंध निर्माण कार्य के दौरान सात बार नेपाल से पथराव किया जा चुका है। रविवार को पथराव के बाद नेपाल की तरफ से बिना सूचना के ही पुल बंद कर दिया। फंसे लोगों द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बाद भी पुल नहीं खुला।

जब पुल खुला तो नेपाल पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिसमें भारतीय नागरिकों को चोट आयी। एसडीएम से इसके लिए नेपाल के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक पुल नहीं खोलने की चेतावनी दी। एसडीएम शाशनी द्वारा इस संबंध में नेपाल के दार्चुला प्रशासन के साथ बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में वार्ता के लिए नेपाल प्रशासन से बात हो चुकी है। प्रशासन इस संबंध में नेपाल प्रशासन से बात करने वाला है। इस दौरान उन्होंने पुल और बाजार खोलने को कहा।

एसडीएम दिवेश शाशनी के आश्वासन पर व्यापारियों ने पुल और बाजार खोला। साथ ही 8 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं होने पर 9 दिसंबर से आंदोलन की धमकी दी। इसे लेकर व्‍यापारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!