Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अहमदाबाद में अपना वोट डालने से पहले पैदल चलते हुए दिखाई प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जनता से वोट करने की अपील की है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 दिसम्बर 2022, सोमवार, अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा की 93 सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। इनमें अहमदाबाद की 16 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं, जहां आज गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जनता से वोट करने की अपील की है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के रानिप के निशान पब्लिक स्कूल में वोट डाल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपना वोट डाल दिया है। अहमदाबाद में अपना वोट डालने से पहले प्रधानमंत्री मोदी पैदल चलते हुए भी दिखाई दिए थे। 

विदित रहे कि जिन 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर समेत 14 जिले शामिल हैं। इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया, पटीदार नेता हार्दिक पटेल की वीरमगाम सीट और अल्पेश ठाकोर की गांधीनगर दक्षिण सीट भी शामिल है।

शहरी मतदाताओं की वोटिंग के प्रति उदासीनता :

गुजरात चुनाव के पहले चरण में कम मतदान हुआ, जिसके बाद चुनाव आयोग ने “शहरी मतदाताओं की वोटिंग के प्रति उदासीनता” पर गुजरात के मतदाताओं पर सवाल उठाए। अब चुनाव आयोग ने लोगों से अंतिम चरण में अधिक मतदान करने की अपील की है।

दूसरे चरण में मध्य और उत्तर गुजरात जिलों की 93 सीटों को शामिल किया गया है। करीब 833 प्रत्याशी मैदान में हैं।अहमदाबाद, जिसमें 16 शहरी सीटें हैं, भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। 1990 के बाद से इस क्षेत्र में पार्टी का दबदबा रहा है।

दूसरे चरण की कुछ प्रमुख सीटें अहमदाबाद में घाटलोडिया हैं, जहां से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। वीरमगाम, जहां से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और गांधीनगर दक्षिण, जहां से अल्पेश ठाकोर भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में करीब 2.51 करोड़ लोग वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार इनमें से 5.96 लाख मतदाता 18-19 वर्ष की आयु के हैं। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

अहमदाबाद में मुस्लिम बहुल जमालपुर खड़िया सीट पर, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM की एंट्री कांग्रेस को परेशान कर सकती है, क्योंकि AIMIM के उम्मीदवार साबिर काबलीवाला, कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं, जिन्होंने 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप बीजेपी को जीत मिली थी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.