Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

एक साल में सरकार को लगा दी इतने करोड़ की चपत, जानकर रह जाएंगे हैरान

पिथौरागढ़: एक दर्जन से अधिक निर्माण विभागों के बड़े खेल का खुलासा पिथौरागढ़ जिले में हुआ है। खनिजों की रॉयल्टी में हुए इस खेल में विभागों ने सरकार को एक वर्ष में ही 3800 करोड़ की चपत लगा दी। देहरादून से जून अंत में आई महालेखाकार(एजी) की जांच के बाद अब इस खेल का खुलासा हुआ है। खुलासा होने के बाद अब इन विभागों पर करोड़ रुपये तक की पेनाल्टी संभव है।

वर्ष 2017-18 में हुआ यह खेल यूं ही चलता रहता अगर पिछले दिनों देहरादून से आई एजी की टीम की नजर खनन विभाग की ऑडिट रिपोर्ट पर नहीं पड़ती। निर्माण विभागों ने जो सड़क निर्माण के दौरान निकलने वाले पत्थर, गिट्टी व बजरी आदि पर जो रायल्टी विभाग में जमा की थी उसकी अनुज्ञा जिलाधिकारी से नहीं ली गई थी। इस पर एजी टीम को संदेह हुआ तो सभी विभागों से एक वर्ष के दौरान कराए गए निर्माण कार्य और उनमें लगी खनिज सामग्री का ब्यौरा तलब किया गया।

विभागों ने उपयोग किए गए खनिज का जो ब्यौरा उपलब्ध कराया और जमा की गई रायल्टी में भारी अंतर मिला। टीम ने पाया जितनी खनिज सामग्री उपयोग की गई है उसकी रायल्टी लगभग 400 करोड़ रुपये बनती है, जबकि विभागों ने कुल 20 करोड़ की रायल्टी खनन विभाग के पास जमा करवाई थी। इस बड़े खुलासे के बाद एजी की टीम ने सारे कागजात कब्जे में ले लिए। टीम पूरी पत्रावली अपने साथ लेकर देहरादून लौट गई है।

खनन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उपखनिज नियमावली का उल्लंघन गंभीर मामला है। सरकार को बड़ी चोट पहुंचाने वाले इन विभागों पर अब पांच गुना अधिक पेनाल्टी लग सकती है जो करीब दो हजार करोड़ रुपये होगी।

बनकोट-गणाई सड़क में 60 लाख की पेनल्टी 

एजी के खुलासे के बाद हरकत में आए खनन विभाग ने ऐसे मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। खनन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 25 किलोमीटर लंबी गणाई-बनकोट सड़क में खनिज उपयोग के लिए जिलाधिकारी की अनुमति नहीं ली गई है। उपयोग किए गए खनिज और जमा की गई रॉयल्टी में बहुत अधिक अंतर है। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग पर 60 लाख की पेनाल्टी का प्रस्ताव बनाकर उन्होंने डीएम को सौंप दिया है।

जिलाधिकारी ने गठित की टीम 

कैग की रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुए प्रशासन ने ऐसे मामलों में निगाह रखने के लिए टीम गठित कर दी है। इस टीम में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के साथ ही खनन अधिकारी, सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। टीम निकाले जाने वाले खनिज, उपयोग किए गए खनिज और जमा की गई रॉयल्टी की रकम पर निगाह रखेंगे। प्रशासन के इस कदम से राजस्व में बढ़ोत्तरी के साथ ही अवैध खनन के कारोबार पर भी रोक लगने की उम्मीद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!