Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशनैनीताल

13 डिस्ट्रीक, 13 डेस्टिनेंशन योजनान्तर्गत जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी, 2023, सोमवार, नैनीताल। जनपद नैनीताल में पर्यटन को बढ़ावा देने, ग्रामीण स्तर पर पलायन को रोकने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा एवं सांस्कृतिक धरोवर को बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज जिला कार्यालय नैनीताल के सभागार में जिला पर्यटन विकास समिति नैनीताल के तत्वाधान में 13 डिस्ट्रीक, 13 डेस्टिनेंशन योजनान्तर्गत मुक्तेश्वर में सरगाखेत में पुराने पुलिस थाना भवन व हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन एवं भालूगाड़ में गॉधी अनाशक्ति आश्रम संग्रहालय को विकसित करने हेतु सम्बन्धित संस्था के प्रबन्धक एवं पर्यटन विभाग के साथ विचार-विमर्श हेतु बैठक ली।

इस दौरान सात लाभार्थीयों द्वारा सरगाखेत में पुराने पुलिस थाना भवन में हैण्डी क्राफ्ट कैफे का व्यसायिक संचालन हेतु सील बन्द लिफाफे समिति के सम्मुख टेंडर प्रस्तुत किये थे जिसमें सबसे अधिकतम रूपये चार लाख, बीस हजार का टेंडर प्रस्तुत था। जिसमें समिति के निर्णय के बाद सभी टेंडरों को निरस्त करते हुए पुनः टेंडर हेतु रूपये पॉच लाख की धनराशि के साथ अतिरिक्त जीएसटी निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने परियोजना निदेशक अजय सिंह एवं पर्यटन अधिकारी ब्रिजेन्द्र पाण्डेय एवं सम्बन्धित संस्था के सदस्यों को निर्देश दिये हैं कि सरगाखेत व भालूगाड़ क्षेत्र को पर्यटन एवं कृषि क्षेत्र में विकसित करने के लिए क्षेत्र में किन-किन मूलभूत सुविधायें, स्थानीय उत्पादों से निर्मित हैण्डीक्राफ्ट, लाइब्रेरी, ओपन थ्रेटर व पर्यटको के लिए रूकने हेतु आवास आदि की व्यवस्था हेतु क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकासखण्ड स्तर पर प्रत्येक ग्रामवासियों को पॉलीहाउस, मत्स्य पालन, डेरी, मुर्गी पालन, मडुवा उत्पादन अन्य स्थानीय उत्पादों से जोड़कर रोजगार से जोड़ना है ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।

बैठक में कोषाधिकारी स्वाती जोशी, जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, होटल एसोसिऐशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जल प्रभाग चिड़ समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रबन्धक भवान सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ दीपक मेलकानी, अनाशक्ति आश्रम कौसानी रमेश चन्द्र पाण्डे के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!