Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीओ दफ्तर हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण, मिली कई अनियमिततायें

आरटीओ का लिया स्पष्टीकरण

दफ्तर के बाहर शराब की बोतल व गन्दगी पाई जाने पर दुकानदार का किया चालान व किया गया गिरफ्तार।

बिना लाइसेंस के चल रहे सीएससी सेंटर को किया सील

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी, 2023, सोमवार, हल्द्वानी। हल्द्वानी में कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने अचानक आरटीओ दफ्तर में छापा मारा तो वहाँ हड़कंप मच गया। कमिश्नर दीपक रावत को औचक निरीक्षण में दफ्तर में कई सारी अनियमिततायें मिली हैं।

कमिश्नर ने आरटीओ दफ्तर के बाहर शराब की बोतलें (विभिन्न ब्रांड के 29 निप्स)और गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। शराब पाए जाने पर आबकारी विभाग ने धारा 21/60 का अंतर्गत कार्यवाही की गई व एक को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों में भी छापेमारी की। कमिश्नर की छापेमारी देख मौके से आरटीओ के बाहर बैठने वाले दलाल फरार हो गए। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी के मौजूद न होने पर नाराजगी जताते हुए आरटीओ का स्पष्टीकरण माँगा है। इसके अलावा आरटीओ के बाहर बिना लाइसेंस के चल रहा एक कॉमन सर्विस सेंटर (संचालक गौरव चावला) व अनियमिततायें पाए जाने पर सील किया गया है।

इस दौरान कमिश्नर ने लाइसेंस बनवाने आए लोगों से बातचीत की और पूरी जानकारी ली। छापेमारी में आरटीओ परिसर के बाहर फास्ट फूड की दुकान शिवालिक रेस्टोरेंट में शराब की बोतलें भी मिली। जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान किया है। कमिश्नर ने आरटीओ परिसर में गंदगी देखने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन के अधिकारियों को भी ऐसे दफ्तरों में लगातार औचक निरीक्षण करना चाहिए जो जनता से जुड़े हुए हो। कमिश्नर ने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार लाने के निर्देश दिए है।

आरटीओ कार्यालय में कार्यप्रणाली सुधारने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की नसीहत भी दी। परिसर में लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की समय से नीलामी करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विमल कुमार पांडेय, नन्दकिशोर, तहसीलदार संजय सिंह सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!