Breaking News :
>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपिथौरागढ़

गणतंत्र दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में हुई आवश्यक बैठक

गणतंत्र दिवस पर जनपद पिथौराग के सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में पूर्वाहन 9:30 बजे किया जाएगा ध्वजारोहण।

क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया जायेगा सम्मानित।

जिलाधिकारी द्वारा विकास से जुड़े विभिन्न विभागों की झांकियों को कलेक्ट्रेट परिसर से पूर्वाह्न 9:35 बजे हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जाएगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी, 2023, सोमवार, पिथौरागढ़। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा का निर्धारण हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर जनपद के सभी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में पूर्वाहन 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को तहसील मुख्यालय पर ही सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं।

गणतन्त्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में आयोजित होगा, जहाँ पर मुख्य अतिथि द्वारा पूर्वाह्रन 10:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। विकास से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा झांकियाँ निकाली जायेंगी। मुख्यालय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को पुलिस लाइन स्थित मुख्य कार्यक्रम में ही सम्मानित किया जाएगा। पुलिस की टुकड़ी द्वारा मार्च पास्ट निकाली जाएगी। मुख्य कार्यक्रम में झांकियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

विदित रहे कि गणतन्त्र दिवस पर विकास से जुड़े विभिन्न विभागों की झांकियों को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से पूर्वाह्न 9:35 बजे हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जाएगा। झांकियों की रवानगी को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को 26 जनवरी को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
वहीं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विभिन्न तिथियों में भी विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी। अपर जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को 25 एवं 26 जनवरी की सायं 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सरकारी भवनों को लॉ वोल्टेज के बल्बों से प्रकाशमान किए जाने के निर्देश दिए। वहीं अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायों के अधिकारियों एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण निकायों में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 21 से 26 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने खेल विभाग को 25 जनवरी 2023 को ओपन बालक वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पिथौरागढ़ राजदेव जायसी, ए.ई. जल संस्थान सुरेश चंद्र जोशी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!