Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को लेकर स्वास्थ्य विभाग की अहम बैठक आज, मिल सकती है मंजूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शुक्रवार। कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की बैठक होनी है। समिति अगर इसकी मंजूरी देती है तो देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के खिलाफ टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू हो सकता है। टीकाकरण को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार 2 जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण की संपूर्ण व्यवस्था का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) किया जाएगा। इससे पहले 28 और 29 दिसंबर को चार राज्यों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया था।

गौरतलब  है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक और फाइजर ने  टीके के आपात उपयोग की अनुमति भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) के समक्ष आवेदन किया है। इसी के मद्देनजर आज बैठक होने वाली है। एसईसी बुधवार को सीरम और भारत बायोटेक द्वारा प्रस्तुत अतिरिक्त डेटा और सूचनाओं का विवेचन और विश्लेषण किया।

इससे पहले डीसीजीआइ के महानियंत्रक वीजी सोमानी ने गुरुवार को संकेत दिया कि भारत में नए साल में कोरोना का टीका आ सकता है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बोलते हुए, सोमानी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है बात यह है कि उद्योग और अनुसंधान संगठन समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में बात की और कहा कि टीका बनाने के लिए काम कर रही इकाइयों को धन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा संभवत: नव वर्ष बहुत शुभ होगा, जिसमें हमारे हाथ में कुछ होगा। फिलहाल मैं यही कह सकता हूं।

सोमानी ने कहा कि महामारी के मद्देनजर आवेदकों को अनुमति प्रदान करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।  पहले और दूसरे चरण के परीक्षणों को बगैर पूरे डाटा की प्रतीक्षा किए बिना अनमति दे दी गई। आपातकालीन उपयोग के लिए आंशिक डेटा को स्वीकार करने के अलावा सुरक्षा, प्रभाव और गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है।

भारत में छह टीके क्लीनिकल ट्रायल के अलग-अलग स्टेज में हैं। इनमें से चार स्वदेशी रूप से विकसित किए जा रहे हैं। भारत बायोटेक द्वारा विकसित टीके का क्लीनिकल ट्रायल तीसरे चरण में हैं, जबकि जो जायडस कैडिला द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसका दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल जारी है। सीरम, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का दूसरे और तीसरे स्टेज का क्लीनिकल ट्रायल कर रहा है। इसी तरह, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज रूसी टीका स्पुतनिक वी का दूसरा और तीसरा चरण का क्लीनिकल ट्रायल कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!