Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

साल के पहले ही दिन घने कोहरे के कारण बागपत और बुलंदशहर में आपस में टकराए कई वाहन, कई लोग घायल हुए

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शुक्रवार। कोहरे के कारण वेस्‍ट यूपी में हादसों का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। साल के पहले ही दिन शुक्रवार को बागपत और बुलंदशहर में सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए और इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची एनएचएआइ की टीम और पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में अगवाल फ्लाईओवर के निकट करीब 10 वाहन घने कोहरे के कारण आपस में टकराए। हादसे में करीब 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं अभी वाहनों को हाईवे से हटाने का कार्य चल रहा है।

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण करीब 50 वाहन आपस में टकरा गए। खेकड़ा पुलिस की गाड़ी में भी टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। ज्यादातर घायल खुद ही अपने दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य पर चले गए। कई घायलों को जिला अस्पताल व अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। खेकड़ा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि 50 से ज्यादा वाहन आपस में टकराए हैं। एक्सप्रेस-वे जाम न हो इसलिए रूट डायवर्जन किया गया है। हाइवे पर अभी राहत कार्य चल रहा है।

मुजफ्फरनगर के खतौली में शुक्रवार को कोहरा व धुंध छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। वहीं अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। कोहरे के चलते गांव में भैंसी कट के निकट सड़क हादसे में सुशील पुत्र रामपाल निवासी मेरठ घायल हो गया। घायल युवक मुजफ्फरनगर से बाइक पर सवार होकर मेरठ लौट रहा था। दूसरी सड़क दुर्घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बडसू में हुई। गांव समोली निवासी प्रदीप पुत्र ब्रह्मपाल सिंह ईट भट्टे से घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *