Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना महामारी के इस दौर में बेहतरीन कार्य करने वाले प्रधानाचार्य व शिक्षक गणों को किया जायेगा सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शुक्रवार। शिक्षा महकमा कोरोना महामारी के इस दौर में बेहतरीन कार्य करने वाले प्रधानाचार्य व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। प्राथमिक व जूनियर स्तर पर एक्टिविटी बुक तथा वर्कशीट के माध्यम से बच्चे बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिसकी अधिकारी नियमित समीक्षा करेंगे। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा. मुकुल कुमार सती ने मंडल के शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

प्राथमिक व जूनियर स्तर के प्रत्येक बच्चे को एक्टिविटी बुक व वर्कशीट के माध्यम से पठन-पाठन कराने के निर्देश दिए।

कहा कि नैनीताल में 65 प्रतिशत, बागेश्वर में 62 प्रतिशत, चंपावत में 65 प्रतिशत बच्चे इस मामले में अच्छा कार्य किया है। शिक्षक मूल्यांकन कर रहे हैं। कोरोना काल में बच्‍चों को पढ़ाना एक मुश्किल काम रहा। इसमें बहुत सारे शिक्षकों ने अतुलनीय योगदान दिया। जब सबकुछ बंद था ऐसे समय में समाज के भविष्‍य बच्‍चों की पढ़ाई न छूटे इसके लिए कई उपाय अपनाकर सिलेबस को पूरा करने की को‍शिश की गई। ऐसे शिक्षक वास्‍तव में सम्‍मान के पात्र हैं।

अपर शिक्षा निदेशक ने विभागीय अधिकारियों से राजकीय सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं के अंतर्गत सीधी भर्ती के चयन के लिए राज्य गठन से अब तक प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एलटी में संवर्गवार सीधी भर्ती का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अशासकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्रवाई शुरू करने को दो माह का समय दिया। मंडल के सीईओ, डायट प्राचार्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरन सिंह बिष्ट, जगमोहन रौतेला, संगीता, ललित उपाध्याय,  दिनेश साह, भावना, आलोक जोशी, ललित सती, संजय रौतेला आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!