Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
देश

अगर आप भी चाहते हो बालों को लंबा और खूबसूरत बनाना तो अपनाएं ये नियम

हमें हर दिन ऐसे उपायों की तलाश होती है जिनसे हनारे बाल हमेशा सेहतमंद रहें। सही शैम्पू से लेकर तेल तक, इंटरनेक पर आपको ढेरों हेयर टिप्स मिल जाएंगी। आपके लिए आसान बनाने के लिए हमने इन टिप्स को 7 भागों में बांट दिया है। हम आपको बता रहे हैं 7 ऐसे नियम जो आपको रोज़ाना फोलो करने हैं। आपके बाल जिस भी तरह के हैं इन बेसिक टिप्स को अपनाएं:

हल्का शैम्पू और कंडिशनर इस्तेमाल करें

केमिकल्स से युक्त शैम्पू आपके बालों को सिर्फ नुकसान पहुंचाता है। शैम्पू में फोम बनाने के लिए सोडियम लौरिल सल्फेट (Sodium Lauryl Sulphate) यानी SLS का इस्तेमाल किया जाता है। यह वही केमिकल है जो कपड़े धोने के डिटरजेंट में भी पाया जाता है। SLS युक्त शैम्पू आपके बालों में मौजूद प्रकृतिक तेल को खत्म कर देगा, जिससे आपके बाल रूखे और बेजान हो जाएंगे।

प्रोडक्ट्स का सही तरीके से इस्तेमाल करेंअपने सिर को साफ करने के लिए हमेशा एक हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें, जो सिर्फ आपके सिर में मौजूद गंदगी को निकाले और पोर्स को खोले। वहीं कंडिशनर को अपने बालों की लंबाई पर लगाएं क्योंकि सबसे ज़्यादा नुकसान इसी हिस्से को पहुंचता है। इसके साथ ही हेयर मास्क भी लगाएं ताकि आपके बालों को डीप कंडिशनिंग मिल जाए।

बालों को गुनगुने और ठंडे दोनों तरह के पानी से धोएं 

गुनगुने पानी से बाल धोने से आपके सिर की त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। खुले हुए पोर्स बालों के मोइश्चर और प्राकृतिक तेल को बेहतर तरीके से सोकते हैं। आखिर में बालों को ठंडे पानी से धोएं जिससे खुले हुए पोर्स बंद हो जाएं।

स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल 

स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल से पहले हीट से बचाने वाले प्रोडक्ट्स या सीरम बालों में ज़रूर लगाएं। इससे आपके बाल खराब नहीं होंगे। साथ ही स्टाइलिंग टूल्स को मीडियम या फिर लो हीट पर रखने से दोमुहें या फिर बालों के टूटने से बचेंगे।

सेहतमंद खाना

ज़रूरी पोषक तत्व और विटामिन सहित आहार ही आपके बालों को स्वस्थ और तेज़ी से लंबा होने में मदद करते हैं। साथ ही रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने से भी आपके शरीर के साथ सिर में ब्लड सर्कूलेशन बढ़ता है, जो बालों को बढ़ने में मदद करता है और बाल गिरने की वजह ‘तनाव’ को भी कम करता है।

सोते हुए भी रखें बालों का ख्याल

सिल्क के तकिए पर सोने से आपके बाल टूटेंगे और दोमुहें नहीं होंगे। अपने बालों को कस कर बांधने से बचें। ऐसा करने पर आपके सिर पर ज़्यादा दबाव पड़ता है और बाल टूटने लगते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!