Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
देश

इनकम टैक्स रेट में कटौती की कोई संभावना नहीं,आमदनी कम और खर्च है ज्‍यादा

इस बात की संभावना काफी कम है कि सरकार धनी लोगों के लिए पर्सनल इनकम टैक्‍स की दरों में कटौती करेगी। सूत्रों ने कहा कि अर्थव्‍यवस्‍था में सुस्‍ती के बीच टैक्‍स की कम वसूली के कारण यह निर्णय लिया जा सकता है। उल्‍लेखनीय है कि वित्‍त मंत्रालय द्वारा कॉरपोरेट टैक्‍स में 10 फीसद तक की कटौती किए जाने के बाद मांग बढ़ाने के लिए सरकार पर पर्सनल इनकम टैक्‍स की दरों में कटौती करने का दबाव बढ़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मौजूदा स्थिति में कई कारणों जैसे अर्थव्‍यवस्‍था में सुस्‍ती, टैक्‍स की कम प्राप्तियां आदि के कारण पर्सनल इनकम टैक्‍स की दरों में कटौती करना मुश्किल है। पिछले वित्‍त वर्ष में सरकार प्रत्‍यक्ष कर संग्रह का लक्ष्‍य पूरा नहीं कर पाई थी। इस वित्‍त वर्ष के लिए सरकार ने राजस्‍व प्राप्ति का लक्ष्‍य 13.80 लाख करोड़ रुपये रखा है।

सरकार को सोशल सिक्‍योरिटी स्‍कीम्‍स जैसे आयुष्‍मान भारत, महात्‍मा गांधी नेशनल रूरल इंप्‍लॉयमेंट गारंटी एक्‍ट (MNREGA), पीएम-किसान और प्रधानमंत्री आवास योजना आदि पर खर्च करने के लिए ज्‍यादा राजस्‍व की जरूरत है।

ऐसी योजनाओं को फंडिंग की जरूरत ऐसे समय में है जब वस्‍तु एवं सेवा कर से होने वाली प्राप्तियां घटने के कारण अप्रत्‍यक्ष कर संग्रह पर पहले से ही दबाव है। पिछले महीने कॉरपोरेट टैक्‍स में कटौती के कारण भी सरकार के राजस्‍व में कमी आई है।

कॉरपोरेट टैक्‍स में सरकार ने 28 साल की सबसे बड़ी कटौती की थी। देश की अर्थव्‍यवस्‍था की ग्रोथ को छह साल के निम्‍नतम स्‍तर 5 फीसद से उबारने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया था। सूत्रों ने कहा कि सरकार ने करदाताओं को पहले से ही कई छूट दे रखी है जिनमें 5 लाख रुपये तक की आय का टैक्‍स-फ्री होना भी शामिल है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!