Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
खेल-जगत

बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया, दिल्ली में होगा Ind vs Ban T20 मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली में होना है। देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले इस मुकाबले पर मौसम की मार थी। दिल्ली एनसीआर में बदहाल आबोहवा की वजह से इस मैच को दिल्ली से बाहर आयोजित कराए जाने की मांग उठी थी, जिस पर बीसीसीआइ के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बड़ा बयान दिया है।

गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला मुकाबला योजना के तहत वहीं खेल जाएगा। इस मुकाबले को दिल्ली से बाहर आयोजित करने का बीसीसीआइ का कोई इरादा नहीं है। तीन से साढ़े तीन घंटे तक दोनों टीमें शाम को सात बजे के बाद आसानी से खेल सकती हैं।

बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा था कि हरियाणा और पंजाब के आसपास के इलाकोंं में जलाई जा रही पराली और दिवाली में पटाखों के सेलिब्रेशन के चलते दिल्ली का आसमान धुंध से काला पड़ गया है। इस वायु प्रदुषण की वजह से खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने में परेशानी आ सकती है।

यहां तक कि पर्यावरणविदों ने ये भी कहा था कि खिलाड़ियों को स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसे अस्वीकार कर दिया है। भारत बनाम बांग्लादेश टी20 इंटरनेशनल मैच को उसी समय उसी स्थान पर कराए जाने का ऐलान कर दिया है, जो पहले से नियत था।

बीसीसीआइ का इस मैच को दिल्ली से बाहर नहीं कराए जाने के कई मकसद हो सकते हैं। पहला तो ये कि इतने कम समय में किसी भी स्टेडियम में उस तरह की सुविधाए्ं नहीं मिल पाएंगी। इसके अलावा जो टिकटें बिक चुकी हैं या जो बिकने वाली हैं उसका पैसा भी रिफंड करना होगा। इससे काफी नुकसान हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!