Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
मनोरंजन

फिल्म ‘वॉर’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी

आकाश ज्ञान वाटिका। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। पहले दिन ऐतिहासिक कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार रखी है। ‘वॉर’ ने तीसरे दिन करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि दूसरे दिन फिल्म का टोटल कलेक्शन 21 करोड़ के 21.50 करोड़ के बीच रहा है। यानी दूसरे और तीसरे दिन की कमाई में मामूली अंतर रहा है। वॉर अब तक तीन दिन में कुल 95 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। अब फिल्म 100 करोड़ के मार्क से कुछ ही दूर है और शनिवार को निश्चित ही वॉर 100 करोड़ी फिल्म बन जाएगी।

इस वीकेंड पर वॉर की कमाई काफी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि फिल्म के रिव्यू अच्छे आ रहे हैं और माउथ पब्लिसिटी भी खूब हो रही है। फिल्म की यह जबरदस्त कमाई दिवाली तक जारी रहने की उम्मीद है। वॉर में  ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वानी कपूर और आशुतोष राणा का भी मुख्य किरदार है। फिल्म की शूटिंग सात देशों में हुई है। वॉर की कहानी एजेंट खालिद और उनके मेंटर कबीर के इर्दगिर्द घूमती है।

वॉर को दुर्गापूजा का फायदा मिल रहा है। इससे पूर्व के राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल और बिहार में फिल्म का कलेक्शन काफी मजबूत है। वहीं गुजरात और सौराष्ट्र में फिल्म की कमाई अभी औसत है। वॉर देशभर में 3800 से ज्यादा स्क्रिन पर एक साथ हिंदी, इंग्लिश और तेलुगु में रिलीज हुई है। पहले दिन की बात करें तो वॉर ने 53.35 करोड़ रुपये की झन्नाटेदार ओपनिंग ली है, जिसमें 51.60 करोड़ रुपये हिंदी बेल्ट से आये हैं, जबकि 1.75 करोड़ रुपये तेलुगु और तमिल से मिले हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!