Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
राजनैतिक-गतिविधियाँ

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा फैसला – बाढ़ग्रस्‍त बिहार को 400 करोड़ की सहायता देगा केंद्र

आकाश ज्ञान वाटिका। केंद्र सरकार ने बाढ़ व जलजमाव से जूझते बिहार के लिए 400 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। यह फैसला शुक्रवार को बिहार व कर्नाटक में बाढ़ से बिगड़े हालात को ले गृह मंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हाई लेवल बैठक में लिया गया। इसके पहले सिक्किम सरकार ने बिहार को मदद दी है तो आेडिशा ने भी मदद का आश्‍वासन दिया है। इस बीच बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम पटना पहुंच गई है। बिहार के आधे से अधिक जिले बाढ़ व जलजमाव की चपेट में हैं। गंगा, महानंदा, पुनपुन व गंडक सहित कई नदियाें में उफान है। पानी के दबाव से कई जगह बांध टूट गए हैं। रेल व सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में बाढ़ग्रस्‍त बिहार को मदद देने के लिए 400 करोड़ रुपये देने का फैसला लिया गया। यह राशि राहत व बचाव के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड (एनडीआरएफ) से एसडीआरएफ को दी जानी है। इसके अलावा राज्य आपदा राहत कोष से भी 213.75 करोड़ रुपये प्रदेश को मिलेंगे।

राज्य सरकार राज्य आपदा राहत कोष से मिले 213.75 करोड़ रुपये का उपयोग तत्काल राहत चलाने में इस्तेमाल कर सकेगी। हर वर्ष यह राशि मिलती है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से यह राशि जुलाई-अगस्त में आई बाढ़ के लिए मंजूर किए हैं।

बता दें कि दो महीने पहले आई बाढ़ में राज्‍य के 13 जिलों (पूर्वी व पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार और  पूर्णिया) में काफी तबाही हुई थी। इसके बाद क्षति का आकलन करने आई टीम को राज्य सरकार की ओर से 27 सौ करोड़ रुपये का मांग पत्र दिया गया था।

इसके पहले सिक्किम के मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बिहार को 25 लाख रुपये की सहायता दी है। सिक्किम के मुख्‍यमंत्री के कांफिडेंशियल सचिव विकास बसनेट ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव चंचल कुमार को इस राशि का चेक शुक्रवार को सौंपा। उधर, ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने भी बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से बातकर उन्‍हें मदद का आश्‍वासन दिया है।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव वी राकेश कुमार के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने पटना पहुंच गई है। शुक्रवार को टीम ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के साथ बैठक कर बाढ़ की समीक्षा की और राज्य सरकार के अधिकारियों से अब तक उठाए गए कदमों और जान-माल की क्षति का ब्योरा लिया। बैठक के बाद टीम के सदस्य पटना के जल जमाव वाले क्षेत्रों का मुआयना करने निकल गए। शनिवार को यह टीम बिहार के बाढ़ प्रभावित अलग-अलग जिलों का दौरा कर क्षति का आकलन करेगी। रविवार को यह टीम मुख्य सचिव दीपक कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर वापस दिल्ली लौट जाएगी।

राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से नौ अक्टूबर तक जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रभावित जिलों के डीएम को भेजे गए पत्र के साथ एक फार्मेट भी जारी किया गया है। इसी फार्मेट में बाढ़ से क्या-क्या क्षति हुई और कितने लोगों की मौत हुई इसका विवरण देने को कहा गया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!