Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
खेल-जगत

लंच तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए, मयंक हुए आउट

आकाश ज्ञान वाटिका। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। भारत के 502 रन के जवाब में मैच के तीसरे दिन भारत के 502 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 385/8 रन बनाए। इससे आगे खेलते हुए चौथे दिन साउथ अफ्रीका की टीम  131.2 ओवर 431 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत को 71 रन की बढ़त मिल गई। इसके बाद लंच तक भारत ने 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं।

भारत को दूसरी पारी में पहला झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा जो इसी मैच की पहली पारी में दोहरा शतक ठोककर आउट हुए थे। दूसरी पारी में मयंक सिर्फ 7 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर डुप्लेसी के हाथों कैच आउट हुए।

तीसरे दिन के 385/8 स्कोर से आगे खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम को दिन का पहला झटका केशव महाराज के रूप में लगा जो 9 रन बनाकर आर अश्विन के छठे शिकार बने। महाराज का कैच मयंक अग्रवाल ने पकड़ा। मेहमान टीम का आखिरी विकेट कगिसो रबादा के रूप में गिरा जो 15 रन बनाकर आर अश्विन के सातवें शिकार बने।

दूसरे दिन का मैच समाप्त होने के बाद जब साउथ अफ्रीका ने मैच के तीसरे दिन 39/3 के स्कोर के बाद अपनी पारी आगे बढ़ाई तो सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर(160) और क्विंटन डिकॉक(111) ने शतक ठोका, जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी 55 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे दिन का मैच समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 118 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 8 विकेट खोकर 385 रन बनाए। इससे पहले मैच के दूसरे भारत ने 502/7 पर पारी घोषित कर दी थी।

दक्षिण अफ्रीका ने 118 ओवर खेलकर कुल 8 विकेट गंवाएं, जिसमें से 5 विकेट अकेले ऑफ स्पिनर आर अश्विन के खाते में गए। आर अश्विन ने कुल 41 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें से 11 ओवर उन्होंने मेडन फेंके, जबकि 128 रन देकर पांच विकेट झटके। अश्विन के अलावा दो विकेट रवींद्र जडेजा और एक विकेट इशांत शर्मा को मिला।

अभी तक इस मुकाबले में दोनों टीमें लगभग बराबर रही हैं, लेकिन तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए चौथा दिन काफी अहम रहने वाला है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को जल्दी समेटकर एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!