Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
आर्थिक गतिविधियाँ

आईसीआईसीआई बैंक सुदूर इलाकों में काम कर रहे सीएससी को बैंकिंग कॉरेस्पांडेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ेगा

आकाश ज्ञान वाटिका। आईसीआईसीआई बैंक प्राइवेट सेक्टर का लीडिंग बैंक है। बैंक की स्थापना आज से 25 साल पहले पांच जनवरी, 1994 को हुई थी। यह बैंक एक बड़ा नियोक्ता भी है और यहां करीब 85,000 लोग काम करते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में देश के ग्रामीण इलाकों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ी है। सुदूर इलाकों में भी लोग आज यूपीआई सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। प्राइवेट सेक्टर के लीडिंग बैंकों में शुमार आईसीआईसीआई बैंक ने भी गांव एवं दूर-दराज के कस्बों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) के साथ करार किया है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि इस करार के तहत बैंक सुदूर इलाकों में काम कर रहे सीएससी को बैंकिंग कॉरेस्पांडेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ेगा।

इस साझेदारी के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग सीएससी (साझा सेवा केंद्रों) के जरिए अपने बैंक खातों में रुपये जमा कर पाएंगे। इसके साथ ही रुपये की निकासी एवं किसी और खाते में पैसा ट्रांसफर भी हो सकेगा। इसके अलावा इन केंद्रों पर आपको बैंक की टर्म डिपोजिट योजनाओं में निवेश एवं कम मूल्य के लोन जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि वह टेक्नोलॉजी के आधार पर चलने वाला बैंक है। इसलिए इस करार के तहत वह सीएससी को अपनी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की छूट देगा। बैंक की टेक्नोलॉजी करते हुए बैंक अपनी सेवाओं का विस्तार कर सकेंगे।

सीएससी एसपीवी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर दिनेश त्यागी ने कहा, ”सीएससी वित्तीय सेवाओं और उत्पादों के डिलिवरी प्वाइंट की तरह काम करता है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। आईसीआईसीआई बैंक के साथ जुड़ने से सीएससी के जरिए वित्तीय सेवाओं की पहुंच को बढ़ाने एवं वित्तीय रूप से समावेशी समाज को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।”

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!