Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत – बाइक पर टक्कर मारने वाले चालक फरार

आकाश ज्ञान वाटिका। दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलों में बाइक पर टक्कर मारने वाले चालक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।

दून के परवल मार्ग पर पीतांबरपुर के पास देर रात ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती चालक फरार हो चुका था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मृतक की पहचान मोहन चमोली (26) पुत्र देवेश्वर प्रसाद चमोली निवासी ग्राम उमेदपुर वसंत विहार के रूप में हुई है। मोहन एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

देर रात वह प्रेमनगर की ओर से वसंत विहार की ओर रहा था। पीतांबरपुर के पास टिलर मशीन लगा कर जा रहे ट्रैक्टर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मोहन की बाइक टिलर में फंस गई। इससे वह पहिये के नीचे आ गया।

गंभीर हालत में उसे प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे में पिता-पुत्र घायल

हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर धमोग के पास बाइक और बुलेरो गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल पहुंचाया।

कालसी तहसील के सिमोग निवासी महावीर शर्मा और उसका छह साल का बेटा दक्ष दोनों लोग बाइक से जा रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बुलेरो गाड़ी व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में किसी पक्ष ने पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

डंपर की चपेट में आने  से युवक की मौत 

कालसी-चकराता मार्ग पर जामनसोत के पास बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय अस्पताल कालसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हादसा कालसी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कालसी-चकराता मार्ग पर जामनसोत के पास गेट बाजार की ओर जा रहा बाइक सवार युवक विपरीत दिशा से आ रहे बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक को अस्पताल पहुंचाने के बजाय डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बाद में जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने घायल को नजदीकी अस्पताल कालसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष कालसी एमएस नेगी ने बताया युवक करण सिंह (18) पुत्र कामनाथ निवासी गैस कॉलोनी कालसी बाजार का रहने वाला था। मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!