Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
उत्तराखण्ड

एनएच मुआवजा घोटाले में आला नौकरशाह पर कसेगा शिकंजा

देहरादून: एसआइटी जांच में एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में लिप्तता को लेकर वरिष्ठ नौकरशाह के खिलाफ विभागीय जांच के रूप में शिकंजा कसने के संकेत हैं। राज्य सरकार ने उक्त नौकरशाह के खिलाफ विभागीय जांच के लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को पत्र लिखा है।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में विजिलेंस और न्याय महकमे के आला अधिकारियों की बैठक में भी इस मसले पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि एसआइटी जांच रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर जल्द ही सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ऊधमसिंह नगर जिले में एनएच-74 मुआवजा घोटाले में जिले के तत्कालीन आला नौकरशाह का नाम आने से नौकरशाही में हड़कंप मचा हुआ है। एसआइटी जांच में सामने आए तथ्यों के बाद सरकार भी एक्शन मोड में है। चूंकि मामला आला नौकरशाह से जुड़ा हुआ है, इस वजह से बेहद सावधानी भी बरती जा रही है। साथ ही डीओपीटी को भी पत्र भेजकर आगे की कार्यवाही की अनुमति मांगी गई है।

उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो डीओपीटी से भी आगे की कार्यवाही के लिए अनुमति मिल चुकी है। वहीं मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव न्याय मीना तिवारी, अपर पुलिस महानिदेशक विजिलेंस राम सिंह मीणा और विजिलेंस के एसएसपी सेंथिल अबुदेई कृष्णराज के साथ बैठक की।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में एसआइटी रिपोर्ट पर गहन चर्चा हुई। संपर्क करने पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि एसआइटी की रिपोर्ट शासन को मिल चुकी है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। इस मामले में रिपोर्ट से मिले तथ्यों के आधार पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी भ्रष्टाचार के मामले में सख्ती बरतने के अपने स्टैंड पर सख्ती से कायम रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में लिप्तता पर किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि मुआवजा घपले में अब तक आठ पीसीएस अधिकारी नप चुके हैं। इस घपले में आला नौकरशाह की लिप्तता का यह पहला मामला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!