Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

31 मार्च तक हाउस टैक्स न दिया तो भुगतना पड़ेगा पंद्रह हजार जुर्माना

देहरादून: अगर आपने अभी तक हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है तो तत्काल नगर निगम की दौड़ लगा लें। टैक्स वसूली में कड़े प्रावधानों के तहत नगर निगम 31 मार्च के बाद हर बकायेदार से 15 हजार रुपये बतौर जुर्माना लेगा। नगर आयुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए।

वित्तीय वर्ष पूरा होने में महज 17 दिन का समय शेष है और अब तक 40 फीसद भवन स्वामियों ने नगर निगम में टैक्स नहीं जमा कराया। निगम का सालाना वसूली का लक्ष्य 20 करोड़ रुपये का है, जो अब तक 14 करोड़ रुपये ही हुआ है।

निगम हर बार टैक्स में मिलने वाली 20 फीसद छूट मार्च के अंतिम दिन तक देता था, मगर इस बार निगम ने यह समय-सीमा 28 फरवरी रखी थी। एक मार्च से पूरा टैक्स जमा किया जा रहा है। हालांकि, पार्षदों ने छूट का समय बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अफसर इस पर राजी नहीं। अलबत्ता, टैक्स न देने वाले लोगों पर जुर्माने का नया फरमान और दे दिया।

मुनादी कराएगा निगम

टैक्स वसूली के लिए नगर निगम वार्डों में मुनादी कराएगा। नगर आयुक्त ने सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मुनादी कराएं और टैक्स जमा नहीं करने वालों की सूची तैयार करें।

स्ट्रीट लाइट कंपनी को फटकार

शहर में नई एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के काम में सुस्त रफ्तार पर नगर आयुक्त ने भी संबंधित कंपनी को फटकार लगाई है। इससे पहले पिछले सप्ताह महापौर ने भी कंपनी के अधिकारियों की बैठक में समय का पालन न करने पर चेतावनी दी थी।

इस बार नगर आयुक्त ने कंपनी को चेतावनी दी कि अगर कंपनी का यही रवैया रहा तो उसे ब्लैक-लिस्ट करने में देर नहीं की जाएगी। बता दें कि शहर में 42 हजार लाइटें लगनी हैं और अभी तक महज आठ हजार लाइटें ही लगी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!