Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

यहां नई ओपीडी में चिकित्सकों का बैठना हुआ दूभर, छूट रहे पसीने; वजह जानिए

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की नई ओपीडी में गर्मी शुरू होते ही चिकित्सकों और स्टाफ के पसीने छूटने लगे हैं। नई बिल्डिंग की ओपीडी ए-ब्लॉक में बिजली की व्यवस्था ही अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। चिकित्सकों के केबिन में न तो पंखे लगे हैं, न ही अभी तक एसी इंस्टॉल हुए हैं। ऐसे में तपती गर्मी में उनका वहां बैठना तक दूभर हो गया है।

चिकित्सकों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कार्यदायी संस्था द्वारा नई बिल्डिंग के लिए अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगवाया गया है। इसके चलते बिजली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है।

बता दें, बीती पांच मार्च को आधी-अधूरी तैयारी के साथ दून अस्पताल की नई ओपीडी के ए-ब्लॉक का शुभारंभ किया गया था। डेढ़ माह बाद भी अस्पताल की व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। चिकित्सकों के केबिन तक में गर्मी से राहत का इंतजाम नहीं हो पाया है, न तो पंखे लगे हैं न ही एसी। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में अभी तक वायरिंग ही नहीं हुई है।

कुछ दिनों से गर्मी बढ़ गई है, ऐसे में चिकित्सकों का केबिन में बैठना मुश्किल हो गया है। वह किसी तरह खिड़की खोलकर गर्मी से राहत पाने का जतन कर रहे हैं। बताया गया बिल्डिंग में पावर सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगाया जाना है, जो अभी तक कार्यदायी संस्था द्वारा नहीं लगाया गया है।

कार्यदायी संस्था से बात की गई तो नए ट्रॉसफार्मर लगने में अभी और समय लगने की बात कही गई। उनका कहना है कि बिल्डिंग सेंट्रल एसी युक्त होगी, ऐसे में सीलिंग फैन नहीं लगाए जाने हैं। जब तक ट्रांसफार्मर नहीं लग जाता तब तक एसी इंस्टॉल नहीं किया जाएगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा का कहना है कि कार्यदायी संस्था को जल्द काम करने को कहा गया है।

डायलिसिस हुआ शुरू 

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डायलिसिस मशीनों को ठीक करा दिया गया है। यहां डायलिसिस शुरू हो गए। इससे मरीजों को राहत मिली है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि 2004 में डायलिसिस की तीन मशीन लगीं थीं। जिससे गरीब मरीजों को खासी राहत मिली। अटल आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का उपचार मुफ्त किया जा रहा है।

बताया कि हर दिन अस्पताल में लगभग तीस डायलिसिस होते हैं। 2004 में खरीदी गई मशीनों का सही रखरखाव पूर्व में नहीं किया गया। इससे मशीनों की स्थिति ठीक नहीं है। अभी मशीनों को ठीक करा दिया गया है। नई मशीनों को खरीदना आवश्यक हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!