Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

दून के आदित्य ने यूरोपियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

देहरादून। देहरादून के आदित्य बड़थ्वाल ने रूस में आयोजित यूरोपियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 100 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश व राज्य का मान बढ़ाया।

रूस में 19 से 21 अप्रैल तक हुई यूरोपियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने भी हिस्सा लिया। टीम में उत्तराखंड से आदित्य बड़थ्वाल ने 100 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। इसमें उन्होंने 257.5 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक हासिल किया।

आदित्य ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 18 देशों से 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच अर्जुन गुलाटी को देते हुए कहा कि कोच के निर्देशन में नियमित ट्रेनिंग लेकर इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली।

उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक व सीनियर नेशनल में रजत पदक जीता है। इसके अलावा राज्य स्तर पर भी वह कई पदक जीत चुके हैं।

सेंट जोजफ्स व आर्यन स्कूल की जीत

द्वितीय ब्रदर वीपी वर्नार्ड स्मृति बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में सेंट जोजफ्स ऐकेडमी ए ने कान्वेंट जीसस एंड मैरी को व आर्यन स्कूल ने सेंट मेरी को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

सेंट जोजफ्स ऐकेडमी में चल रही द्वितीय वीपी वर्नार्ड स्मृति बालिका बास्केटबाल टूर्नामेंट में पहला मैच सेंट जोजफ्स ऐकेडमी ए व कान्वेंट जीसस एंड मैरी के बीच खेला गया। इसमें सेंट जोजफ्स ऐकेडमी ए ने कान्वेंट जीसस एंड मैरी को 56-15 से हराया।

दूसरा मैच आर्यन स्कूल और सेंट मेरी के बीच खेला गया। जिसमें आर्यन स्कूल ने सेंट मेरी को 8-6 से हराया। तीसरा मैच आर्यन स्कूल और यूनिसन वर्ल्‍ड  स्कूल के बीच खेला गया। इसमें आर्यन स्कूल ने यूनिसन वर्ल्‍ड स्कूल को 7-4 से हराया। चौथा मैच सेंट जुड्स स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। इसमें सेंट जुड्स स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल को 12-3 से हराया।

पांचवा मैच ग्रेस ऐकेडमी और सेंट थॉमस स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें ग्रेस ऐकेडमी ने सेंट थॉमस को 23-12 से हराया। छठा मैच इंडियन पब्लिक स्कूल और वांटेज हॉल गर्लस के बीच खेला गया। इसमें इंडियन पब्लिक स्कूल ने वांटेज हॉल गर्लस को 15-6 से हराया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!