Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा शुरू, पहले ही दिन एक घंटा रोकनी पड़ी हेली सेवा

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मई 2022, शनिवार, केदारनाथ। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा भी शुरू हो गई। पहले ही दिन हेली सेवा को एक घंटे रोकना पड़ा। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी। नियमों का पालन न करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाली हिमालयन हेली कंपनी की सेवाओं को एक घंटे तक रोके रखा। कंपनी के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत देने के बाद हेली सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई।

यात्रा के पहले ही दिन हिमालयन हेली कंपनी ने केदारनाथ हेलीपैड में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। यहां तक कि कंपनी के कर्मचारियों ने विशेष ड्रेस भी नहीं पहनी थी। इस पर गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने डीएम को हेली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके चलते करीब एक घंटे तक हेली सेवा रोके रखी।

जिलाधिकारी ने हेली कंपनियों के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और हिदायत दी कि यात्रियों के सुरक्षा के मानकों पर लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद फिर से हवाई सेवा शुरू हो गई। वहीं, केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के पहले दिन ही वीआइपी गेट पर भी भारी भीड़ जमा हो गई। यहां धक्का-मुक्की होती रही। स्थानीय नेता व बाहर से आए वीआइपी को दर्शनों के लिए लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ा।

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए यात्रा मार्ग एवं शहर में शुद्ध पेयजल की दिक्कत न हो इसके लिए जल संस्थान देवप्रयाग ने वाटरकूलर लगाए हैं। जल संस्थान ने देवप्रयाग और कीर्तिनगर कस्बे में वाटर कूलर लगाये हैं। ताकि यात्रियों को उक्त स्थानों पर साफ जल मिल सके।

जल संस्थान देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता नरेश पाल ने बताया कि देवप्रयाग और कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में दो वाटर कूलर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाएं हैं ताकि गर्मियों के मौसम में यात्रियों को पानी के लिए भटकना ना पड़े। उन्होंने कहा कि वाटरकूलर की नियमित निगरानी के साथ पानी की सप्लाई निरंतर रहेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी जाखी, स्थानीय निवासी जय सिंह कठैत, महिपाल सिंह बुटोला, कल्पेश्वर चौधरी आदि ने जल संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि यात्रा काल में यात्रियों को शुद्ध जल मिलने से यात्रियों को बेहतर संदेश जाएगा।

घोड़ा-खच्चर संचालन की अव्यवस्था बनी यात्रियों के लिए मुसीबत

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले ही दिन ही पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन की अव्यवस्था तीर्थयात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनी। प्रशासन ने घोड़े खच्चरों की ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (जीपीएस) से ट्रैक व मानीटरिंग करने समेत बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन पूरे पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों के अनियोजित संचालन से पैदल चलने वाले यात्रियों का चलना दूभर हो गया।

पैदल चलने के दौरान कई यात्रियों पर घोड़े-खच्चर टक्कर मार रहे हैं। शुक्र है कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। यात्रा की शुरुआत में यह स्थित है, तो आने वाले दिनों में स्थिति जटिल हो सकती है। वहीं प्रशासन व जिला पंचायत की ओर से घोड़े-खच्चर संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

केदारनाथ यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों के संचालन की है। पीक यात्रा सीजन में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक यात्री घोड़े खच्चरों से बाबा के दर्शनों को पहुंचते हैं। पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही काफी अधिक होती है। जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों को दिक्कतें आती हैं।

सरकार ने घोड़े खच्चरों का व्यवस्थित संचालन के लिए जीपीएस ट्रैकिंग करने समेत बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन यात्रा के शुरू दिन ही यह दावे हवाई साबित हुए और पैदल चलने वाले यात्रियों को मार्ग पर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अव्यवस्थित रूप से संचालित हो रहे घोड़े खच्चरों से कई यात्रियों को टक्कर भी लगी। दो से तीन घोड़ों के साथ एक ही हाकर था, जिससे अव्यवस्था बढ़ रही है।

इस वर्ष केदारनाथ पैदल मार्ग पर वर्तमान में लगभग तीन हजार से अधिक घोड़े-खच्चरों का संचालन हो रहा है। पैदल यात्रा मार्ग पर जहां डेंजर जोन है, और रेलिंग टूटी है। वहां घोड़े खच्चरों की आवाजाही के बीच यात्रियों के लिए अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन व जिला पंचायत की ओर से इन घोड़े खच्चरों के संचालन को बेहतर बनाने में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ना कोई कार्रवाई हो रही है।

वहीं दूसरी ओर डंडी कंडी और घोड़े खच्चरों के चलने से पैदल चलने वाले यात्रियों को सुरक्षित चलने में भी असहज महसूस हो रहा है। हालांकि प्रशासन व जिला पंचायत के दावे है, कि पहले दिन कुछ अव्यवस्था हुई होंगी। लेकिन, आगे यात्रा में किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पैदल मार्ग पर चलने वाले घोड़े खच्चरों की जीपीएस से लोकेशन ट्रेस की जाएगी। जिसको लेकर जिला पंचायत की ओर से यह पहल की गई है। यदि पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों के संचालन में कोई शिकायत मिलती है, तो संबंधित घोड़ा-खच्चर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!