Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“कागजों पर सुनहरे आंकड़े दिखाने के बजाय जमीन पर हो रहे काम दिखायें”: गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मई 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में कृषि एवं उद्यान से जुड़ी योजनाओं के कागजों पर दर्शाए गए सुनहरे आंकड़ों पर स्वयं विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने प्रश्नचिह्न लगा दिया। अपने शिविर कार्यालय में बुलाई गई दोनों विभागों की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री जोशी ने कागजों में दर्शाए गए जैविक खेती के 34 प्रतिशत क्षेत्र के बारे में पूछा। अधिकारियों ने स्वीकारा कि यह आंकड़ा 20 प्रतिशत से अधिक नहीं है। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि वे बैठकों में केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करना बंद कर दें। कागजों पर सुनहरे आंकड़े दिखाने के बजाय जमीन पर हो रहे काम दिखाएं। उन्होंने कहा कि वह एक फौजी भी हैं और सुनहरे दिखने वाले जो आंकड़े कागज पर प्रस्तुत किए गए हैं, उनका वह धरातलीय परीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर उन्हें वास्तविक तथ्यों के साथ स्पष्ट रोड मैप उपलब्ध कराएं, वह स्वयं इसका जमीनी सत्यापन करेंगे।

किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किसानों से सीधा संवाद होना चाहिए : कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री ने कहा कि किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किसानों से सीधा संवाद होना चाहिए। अधिकारी इसकी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सीधे किसानों से संवाद कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द ही काल सेंटर स्थापित किया जाए, जिससे राज्य के सभी 95 विकासखंडों को जोड़ा जाए। काल सेंटर के माध्यम से उनके साथ ही विभाग के आला अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से रोटेशन के आधार पर किसानों से संवाद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने की किसान प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा, चार लाख किसानों को दिलायेंगे लाभ

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसान प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत चार लाख से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाएगा, जिस पर 190 करोड़ का व्यय अनुमानित है। उन्होंने राज्य में किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी की राशि को कम बताया और इसे बढ़ाने के मद्देनजर अन्य राज्यों की स्थिति का अध्ययन करने के निर्देश दिए।

हमें वास्तविकता के आधार पर योजनाएं बनानी होंगी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें वास्तविकता के आधार पर योजनाएं बनानी होंगी। हिमाचल प्रदेश व कश्मीर को सेब उत्पादन में प्रतिस्पर्धा देने की बजाय हमें कीवी उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस दिशा में टिहरी में ठीक काम हो रहा है। पहाड़ी जिलों में इसे बढ़ावा देकर रोजगार के अनगिनत अवसर सृजित हो सकते हैं। साथ ही देश में कीवी की मांग पूरा करने में उत्तराखंड योगदान दे सकता है, क्योंकि इसके लिए यहां परिस्थितियां अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि हमारा दृष्टिकोण कीवी उत्पादन में उत्तराखंड को देश का शीर्ष राज्य बनाना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!