Breaking News :
>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘राज्य में माहौल खराब करने वाले लोगों को महाराष्ट्र की जनता ने दिया जवाब’ : संजय राउत

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मई 2022, शनिवार, मुंबई। महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरको लेकर जारी विवाद के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने विरोधियों पर करारा हमला बोला है। संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में शांति है। कुछ लोग राज्य के हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया। संजय राउत ने ये भी कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर एक नीति बनाई जानी चाहिए।

संजय राउत ने भाजपा पर भी निशाना साधा। राउत ने कहा, ‘महंगाई देश में सबसे बड़ा मुद्दा है। इस पर न तो प्रधानमंत्री और न ही वित्त मंत्री या राज्य और देश के भाजपा नेता बोल रहे हैं। उन्हें बस इस बात की चिंता है कि पंजाब और महाराष्ट्र की पुलिस क्या कर रही है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने नई धमकी दी है। राज ठाकरे ने पुणे के पुलिस आयुक्‍त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि सभी मौलवी इस बात का लिखित तौर पर बयान दें कि वो लाउडस्‍पीकर से अजान नहीं करेंगे। उन्‍होंने अपने पत्र में एक बार फिर कहा है कि यदि उन्‍होंने इसको नहीं माना तो वो इस बार पुलिस स्‍टेशनों के सामने ही उडस्‍पीकरों से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

विदित रहे कि राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर से अजान को लेकर अल्टीमेटम दिया था। ठाकरे की तरफ से 3 अप्रैल तक की समय सीमा दी गई थी। इसमें कहा गया था कि यदि 4 अप्रैल को किसी भी मस्जिद से लाउडस्‍पीकर पर अजान हुई तो वो इसका जवाब वहां पर हनुमान चालीसा का पाठ कर देंगे। उन्‍होंने राज्‍य के सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालिसा का पाठ करने का भी एलान किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!