Breaking News :
>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन>>मालागूंठी में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, कार में फंसे चार लोगों को SDRF ने निकाला सुरक्षित बाहर>>सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार>>व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री>>चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण>>अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त
उत्तराखण्ड

नैनीताल में जोरदार ओलावृष्टि, पिथौरागढ़ में हिमपात

देहरादून: चढ़ते पारे से मैदान भले ही बेचैन हों, लेकिन उच्च हिमालय में मौसम करवट बदल रहा है। शुक्रवार को नैनीताल में जोरदार ओलावृष्टि हुई वहीं पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में हिमपात से मौसम में ठंडक बढ़ गई।

सरोवर नगरी नैनीताल में दोपहर एकाएक पहले बारिश फिर भीषण ओलावृष्टी हुई। करीब आधा घंटा तक हुई ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई तो यातायात भी थम गया। पर्यटकों सार्वजनिक स्थानों, दुकानों के समीप जाकर खुद को बचाया।

मार्च अंत में ओलावृष्टि को ग्लोबल वार्मिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। समीपवर्ती खुर्पाताल, मंगोली, बजून व अन्य गांवों में ओलावृष्टी से खेतों में उगी शाकभाजी को व्यापक नुकसान हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि से नैनी झील को भी ऑक्सीजन मिली है। इधर जहां तहां ओलों की सफेद चादर बिछने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं।

वहीं, पिथौरागढ़ में तेज हवाओ के साथ बारिश हुई और चोटियों में जमकर हिमपात हुआ। मौसम खराब होने से प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल भी पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सके। पिथौलागढ़ के धारचूला में 27एमएम डीडीहाट में 18एमएम और मुनस्यारी में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई।

गत दिवस दोपहर बाद गढ़वाल और कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवा चलने के भी समाचार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

गुरुवार को सुबह से चटख धूप के बाद दोपहर बाद एकाएक बादल छा गए। बदरीनाथ में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, वहीं केदारनाथ में भी हिमपात हुआ। हालांकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अभी बारिश हुई।  कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही है। चोटियों पर बर्फबारी के साथ ही मुनस्यारी में बारिश हुई।

दूसरी ओर मध्य हिमालय में बसे रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर और उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं हरिद्वार और रुड़की में यह क्रमश: 33 और 34 डिग्री सेल्सियस रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!