Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार

  • ऋषिकेश में गंगा बह रही है चेतावनी रेखा से सिर्फ एक मीटर नीचे
  • वाले दिनों में आमतौर पर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन बुधवार और गुरुवार के लिए नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व देहरादून के लिए येलो अलर्ट जारी 

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार,  देहरादून। तीन दिन बाद मंगलवार को उत्तराखंड को बारिश से राहत मिली, लेकिन बारिश से उपजी दुश्वारियां अब भी बरकरार हैं। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से सिर्फ एक मीटर नीचे बह रही है। जगह-जगह मलबा आने से प्रदेश में 160 से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद हैं। बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर भी यातायात बाधित होता रहा। नदियों के जलस्तर में कुछ कमी आई है, लेकिन बरसाती नदियां अब भी उफान पर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बुधवार से मौसम साफ रहेगा, मगर नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

  • ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बुधवार सुबह नौ बजे 338.50 यानी चेतावनी रेखा से एक मीटर नीचे है।
  • ऋषिके -बदरीनाथ हाईवे खुला हुआ है। नगर और आसपास क्षेत्र में बादल छाए हैं, हल्की बूंदाबांदी।

शनिवार रात से हो रही बारिश के कारण सड़कें बाधित होने से 600 से ज्यादा गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। लोक निर्माण विभाग की टीम सड़कों से मलबा हटाने में जुटी है। सड़कों पर भूस्खलन की सर्वाधिक मार चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले में पड़ी है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में क्रमश: 46, 32 और 30 मार्ग बंद हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर कम हुआ है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वालों ने राहत की सांस ली।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में आमतौर पर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन बुधवार और गुरुवार के लिए नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व देहरादून के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!