Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

आज श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, आवास पर नेताओं का लगा जमघट

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार,  अमृतसर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान बनाए जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होंगे। होली सिटी स्थित उनकी कोठी पर विधायकों का आना-जाना शुरू हो गया है। अभी तक कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक अमरिंदर सिंह, विधायक राजा वाडिंग, विधायक सुखविंदर डैनी समेत करीब 15 बड़े नाम नेता सिद्धू के आवास पर पहुंच चुके हैं।

नवजोत सिंह के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। यह सभी को स्वीकार्य होना चाहिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह अब सिद्धू केा माफी मांगने को कहा रहे हैं। यदि वह माफी मंगवाना चाहते थे तो सिद्धू के प्रधान बनने से पहले अपनी बात सोनिया गांधी व राहुल गांधी के समक्ष रखते। जब प्रताप सिंह बाजवा प्रधान बने थे, तब हम कैप्टन के साथ थे, लेकिन हाईकमान के फैसले के बाद प्रताप सिंह बाजवा के विरोधी होने के बावजूद हमने अपने हलके में उनकी रैली करवाई थी। इसलिए हाईकमान का फैसला सर्वमान्य है।

नवजोत सिद्धू के समक्ष चुनौतियां  – कई बड़े नेता नहीं पहुंचे स्वागत करने 

नवजोत सिद्धू के समक्ष चुनौतियां कम नहीं है। कई बड़े नेता उनके स्वागत में नहीं आए। कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी, सांसद गुरजीत औजला, मेयर करमजीत सिंह रिंटू और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश बस्सी ने दूरी बनाए रखी। अभी सिद्धू के पक्ष में जिसे से कांग्रेस के दस विधायकों में से दो ओपी सोनी और राजासांसी से विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला चुप्पी साधे हुए हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी देहाती ने तो रविवार को ही समर्थन दे दिया था, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी प्रधान ज¨तदर सोनिया जिनका नाम सिद्धू विरोधियों में शुमार रहा है, उन्होंने गोल्डन गेट पर पहुंचकर स्वागत किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रधान ममता दत्ता भी पहुंची, पर शहर में विभिन्न बोडरें के 12 के के करीब चेयरमैन व उपचेयरमैन नहीं आए। इतना ही नहीं शहर में कांग्रेस के 62 पार्षद हैं, जिनमें से भी सिर्फ सिद्धू के विधानसभा हलके के ही पार्षद समारोह में दिखाई दिए।

ये नेता पहुँचे नवजोत सिद्धू से मिलने 

कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा, कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक हरमिंदर गिल, विधायक सुनील दत्ती, विधायक सुरजीत सिंह धीमान, विधायक हरजोत कमाल, विधायक दविंदर घुबाया, विधायक प्रीतम कोटभाई, विधायक परमिंदर पिंकी, विधायक बरिंदरजीत पहरा, विधायक सुखविंदर डैनी, विधायक अंगद सैनी, पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया, विधायक संगत गिलजियां, विधायक परगट सिंह।

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) की कमान मिलने के बाद मंगलवार को गुरुनगरी पहुंचे। सिद्धू अपने पुराने अंदाज में दिखे। गोल्डन गेट पर लगे भव्य स्वागत के लिए कांग्रेस वर्करों ने ‘आ गया सिद्धू, छा गया सिद्धू, बोले सो निहाल-सतश्री अकाल, कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए और कांग्रेस पार्टी के झंडे फहराकर उनका स्वागत किया। 40 मिनट के स्वागत समारोह में सिद्धू व उनके समर्थकों ने पूरी ताकत दिखाई। उनके स्वागत में आतिशबाजी भी हुई। किसी ने बुके तो किसी ने सिरोपा और फूलों मालाओं से उनका सम्मान किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!