Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना गाइडलाइन के तहत सादगी के साथ मनाया जाएगा इस बार ईद का त्यौहार

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार,  देहरादून। कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज सादगी के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन के तहत इस बार ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं की गई। सुबह आठ बजे सीमित संख्या में ही लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने सुबह साढ़े सात से 10 बजे तक अलग-अलग समय पर शारीरिक दूरी बनाकर नमाज अदा की। राज्यपाल मौर्य और सीएम धामी ने बकरीद की बधाई दी है।

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने जिल हिज्जा में चांद दिखने के 10वें दिन बकरीद मनाई जाती है। इस बार कोरोनाकाल को देखते हुए उलेमा ने सभी से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बकरीद मनाने की अपील की है। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि कुर्बानी के इस दिन गरीबों को दान दें और जरूरतमंदों की मदद करें। मस्जिदों में शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखें। जो लोग बीमार हैैं, वह घर में ही नमाज अदा करें। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।

बकरीद को लेकर शहर के पलटन बाजार, तिब्बती मार्केट और इंदिरा मार्केट, शापिंग माल में खरीदारी को लोग की भीड़ उमड़ी। अधिकांश लोग कपड़े, खाद्यान्न और मिठाई की खरीदारी करते नजर आए।

बकरीद की नमाज आज 

बकरीद की नमाज आज होगी, जबकि कुर्बानी तीन दिन तक कर सकते हैं। उत्तराखंड मदरसा एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद शाहनजर के अनुसार, इस दिन की नमाज विशेष होती है। घर, मस्जिद अथवा जहां भी हों, नमाज अदा करें। यदि किसी कारणवश पहले दिन कुर्बानी नहीं कर सकें तो दूसरे और तीसरे दिन भी कर सकते हैं।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग और ईश्वर के प्रति समर्पण का त्योहार है। यह मानव कल्याण, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए आपसी भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!