Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 28 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

14 सीएमएसडी टैक्नीशियन और 7 प्रोफेसरों को भी मिले नियुक्ति पत्र

राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है- डॉ. धन सिंह

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 28 नर्सिंग अधिकारियों एवं 14 सीएमएसडी टैक्नीशियन को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। इसके अलावा उन्होंने एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर (नर्सिंग) के सात अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र बांटे। डॉ. रावत ने कार्यक्रम के दौरान राजकीय स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रूपये 456.15 लाख की लागत से तैयार व्याख्यान कक्षों एवं लैब का भी लोकार्पण किया।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने व प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिये प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 28 नर्सिंग अधिकारियों, 14 सीएमएसडी टैक्नीशियन एवं 06 एसोसिएट प्रोफेसर (नर्सिंग) व 01 प्रोफेसर (नर्सिंग) को नियुक्ति पत्र सौंपे। डॉ. रावत ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी एवं सीएमएसडी टैक्नीशियन की नियुक्ति से राजकीय मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी, साथ ही मरीजों को उनकी बीमारियों से संबंधित पैथोलॉजी जांचे भी समय पर मिल सकेगी। जबकि राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर की नियुक्ति होने से जहां सकाय सदस्यों की कमी दूर वहीं वहीं नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षण-प्रशिक्षण मिलेगा।

डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के साथ-साथ उच्च गुणवत्तायुक्त चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिये सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार जहां स्वास्थ्य उपकेन्द्रों से लेकर जिला अस्पतालों में आधुनिक तकनीक युक्त चिकित्सा सुविधाएं व मानव संसाधन जुटा रही है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेजों व नर्सिंग कॉलेजों में संकाय सदस्यों, नर्सिंग अधिकारियों सहित प्रशिक्षित कार्मिकों की निरंतर नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 1248 नर्सिंग अधिकारी नियुक्त किये जा चुके हैं जबकि 587 नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचन चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा जा चुका है। इसके अलावा 439 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रगति पर है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में 170 टैक्नीशियनों की नियुक्ति की जा चुकी है। जिसमें लैब, ओटी, ईसीजी एवं रेडियोग्राफिक टैक्नीशियन शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रावत ने राजकीय स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग देहरादून में रूपये 456.15 लाख की लागत से निर्मितव्याख्यान कक्षों व लैब का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार के लिये सरकार आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ शिक्षकों की भी नियुक्ति कर रही है। डॉ. रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुये उम्मीद जताई कि सभी नव नियुक्त कार्मिक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पालन कर सरकार का सहयोग करेंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *