Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

मोहंड से आगे गणेशपुर के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसों में हुई आमने-सामने टक्कर

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर मोहंड से आगे गणेशपुर के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने फतेहपुर स्थित एक अस्पताल भेजा। वहां से सभी घायलों को हालत गंभीर होने के चलते सहारनपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में चार लोग देहरादून के भी हैं। वहीं, एक घायल दिल्ली का रहने वाला है। बाकी लोग उत्तर प्रदेश के हैं।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मेरठ डिपो की रोडवेज बस देहरादून आ रही थी, जबकि छुटमलपुर डिपो की बस देहरादून से सहारनपुर जा रही थी। गणेशपुर के निकट दोनों बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राजमार्ग से गुजर रहे व्यक्तियों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से सभी यात्रियों को बसों से निकाला। इसके बाद घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे की वजह से राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दोनों बसों को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे कराया, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ।

हादसे में यह हुए घायल : मुकेश निवासी सेलाकुई, महबूब निवासी तेलीवाला डोईवाला, पंकज निवासी डोईवाला और रिहाना निवासी डोईवाला। इनमें से रिहाना को उनके स्वजन देर शाम जौलीग्रांट अस्पताल ले आए। अन्य लोग सहारनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा विकास निवासी रमा पार्क उत्तमनगर दिल्ली, आनंदी निवासी सहारनपुर (उप्र), पवन निवासी मुजफ्फरनगर (उप्र), उस्मान निवासी सहारनपुर (उप्र), दीपक निवासी ननौता (उप्र), फजलू निवासी मुजफ्फरनगर (उप्र) भी हादसे में घायल हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!