Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारतीय किसान यूनियन ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का काले झंडे दिखाकर किया विरोध

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, काशीपुर। केंद्र सरकार के द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों का विरोध देशभर के किसानों वके द्वारा पिछले काफी समय से लगातार जारी है। भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को क्षेत्र में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का काले झंडे दिखाकर विरोध किया।

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक यशपाल आर्य मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य दभौरा टांडा से जब बरखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उसके पहले ही भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रभर के दर्जनों किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने अपने हाथों में काले झंडे आदि लिए हुए थे।

सूचना मिलने पर मौके पर काफी मात्रा में पुलिस फोर्स बुला ली गई थी। जैसा ही कार्यक्रम संपन्न करके कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का काफिला अगले कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना हुआ दर्जनों की संख्या में मौजूद किसानों ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में काले झंडे दिखाए।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राह के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व की कॉल है कि क्षेत्र में जो भी बीजेपी का मंत्री आये तो उसका काले झंडे दिखाकर विरोध करना है।

उन्होंने कहा कि विरोध इसीलिए करना है कि इस सरकार ने गैरकानूनी तरीके से किसानों के खिलाफ कानून पास किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे गांव में यशपाल आर्य नाम का मंत्री आया है जिसका हम पूरी तरीके से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि हम कार्यक्रम स्थल तक जाना चाहते थे लेकिन भारत की फोर्स को उन्होंने अंग्रेजों की फोर्स बना कर रख दिया है जो कि हमें कार्यक्रम स्थल तक जाने नहीं दे रही है।

वहीं जब इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम किसानों के खिलाफ नहीं हैं। किसान अन्नदाता है वो मेहनत करके हमारी भूख मिटाता है, इसीलिए हम किसानों के खिलाफ कैसे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान मिल बैठकर ही होता है, हम हमेशा बात करने के लिए तैयार हैं। किसान विरोध के स्थान पर बातचीत का रास्ता निकालें तभी समाधान हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!