Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को रहेंगे कुमाऊँ दौरे पर

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, काशीपुर। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को कुमाऊं दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्‍साह नजर आ रहा है।

बुधवार को आप से सीएम का चेहरा घोषित कर्नल अजय कोठियाल और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष दीपक बाली काशीपुर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। पार्टी कार्यालय पर कर्नल कोठियाल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जनकर हमला बोला।

कर्नल कोठियाल ने भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि, राज्य के लिए अरविंद केजरीवाल ने जो भी घोषणाएं की उसे भाजपा और कांग्रेस ने लपक लिए। हमने मुफ्त बिजली की घोषणा की तो दोनों ही दलों ने भी यही किया।

अब 19 सितंबर को केजरीवाल क्या घोषणा करेंगे इसका सभी को इंतजार रहेगा। कर्नल कोठियाल ने कहा कि पिछले 21 वर्ष से उत्तराखंड की जनता को ये दोनों दल छलते आए हैं, इन दोनों पार्टी की जुगबंदी है।

तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के बीच जाकर अपनी नीतियों को लागू करती है। इसीलिए उत्तराखंड को संगठन के तौर पर तीन क्षेत्रों कुमांऊ, गढ़वाल और तराई में बांटा गया है।

कुमांऊ से भूपेश उपाध्याय, गढ़वाल से सेवानिवृत्त आईपीएस अनंतराम चौहान और तराई से प्रेम सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य के तीनों क्षेत्रों की अलग अलग समस्याएं और आवश्यकताएं हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने की कोशिश होगी। उनकी फौज में जाने की इच्छा तो पूरी नहीं हुई लेकिन देश के एक फौजी कर्नल अजय कोठियाल की टीम का हिस्सा बनकर उन्हें महसूस हो रहा है कि वह अपनी इच्छा को उत्तराखंड की जनता के लिए पूरा कर पाएंगे।

इस अवसर पर पार्टी के सह प्रभारी राजीव चौधरी, शिशुपाल सिंह रावत, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप विर्क, काशीपुर जिले के अध्यक्ष मुकेश चावला, उपाध्यक्ष अमन बाली, आदि मौजदू रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!