Breaking News :
>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सूचना विभाग, उत्तरखण्ड द्वारा जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम किया गया आयोजित

चयनित दलों के दल नायकों के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा, जिसमें उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित स्क्रिप्ट दी जायेगी : सूचना महानिदेशक

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तरखण्ड, देहरादून द्वारा आज 15 सितम्बर, 2021 से प्रदेश के गढ़वाल मण्डल के जनपद-टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित जनपदों के लगभग 20 सांस्कृतिक दलों द्वारा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

गुरुवार, 16 सितंबर 2021 को जनपद चमोली, पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा, जबकि 17 सितंबर 2021 को देहरादून जनपद के रायपुर एवं विकासनगर विकासखंड के सांस्कृतिक दलों का प्रस्तुतीकरण होगा तथा 18 सितंबर 2021 को चकराता, त्यूनी एवं कालसी विकासखंड के कलाकारों का प्रस्तुतीकरण होगा।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा है कि चयनित दलों के दल नायकों के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा। जिसमें उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित स्क्रिप्ट दी जायेगी, ताकि आगामी अक्टूबर से प्रदेश में संचालित योजनाओं का व्यापक जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत इन दलों के माध्यम से अपनी विधाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि स्थानीय बोली में भी इन दलों के माध्यम कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे।

सांस्कृति दलों के ऑडिशन में निर्णायक मण्डल में कार्यक्रम में महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ० अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक, सूचना विभाग, के.एस.चौहान, विख्यात लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पदमश्री लीलाधर जगुड़ी, नरेन्द्र शर्मा, भारतखण्डे संगीत महाविद्यालय, डॉ० संतोष आशीष, सहायक निदेशक पी.आई.बी., भारत सरकार, अनिल भारती, आकाशवाणी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!