Breaking News :
>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, 18 अगस्त को प्रस्तावित उपवास किया स्थगित

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विरुद्ध पेपर लीक प्रकरण पर चल रही जांच का प्रभाव अन्य भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों पर पड़ने नहीं दिया जाएगा : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार देर सायं उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भेंट की। उन्होंने हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव  को देखते हुए स्थानीय नेतृत्व को समाप्त करने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री धामी ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद हरीश रावत ने 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित उपवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विरुद्ध पेपर लीक प्रकरण पर चल रही जांच का प्रभाव अन्य भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों पर पड़ने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल में प्रस्ताव रखा जाएगा।

स्थानीय प्रशासन का आतंक समाप्त होना चाहिए : हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्थानीय नेतृत्व को समाप्त करने का आरोप स्थानीय प्रशासन पर लगाया था। इसके विरोध में उन्होंने 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर उपवास करने की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुलाकात में हरीश रावत ने इस विषय को गंभीरता के साथ उठाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन का आतंक समाप्त होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस वार्ता के बाद उन्हें हरिद्वार जिले के भीतर प्रभाव दिखाई देगा : हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस वार्ता के बाद उन्हें हरिद्वार जिले के भीतर प्रभाव दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार में चुनाव की प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती परीक्षा में अनियमितता के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ में भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित हुए और सफल रहने वालों के भविष्य के बारे में गंभीरता से विचार करने की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। साथ ही भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले और सफल होने वाले अभ्यर्थियों पर आयोग में चल रही जांच का प्रभाव नहीं पड़ने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में रखे गए स्वास्थ्य कार्मिकों को नौकरी में बहाल किए जाने पर भी विचार करने की बात कही है। हरीश रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों मोरी और पिथौरागढ़ में बरसात में बंद मार्गों को शीघ्र खोलने और स्थानीय व्यक्तियों को होने वाली कठिनाइयों के बारे में मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!