Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

स्टेट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स किसी थाना क्षेत्र में जाकर नशा पकड़ती है तो थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई : डीजीपी अशोक कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2022, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त करने के लिए पुलिस की ओर से ‘नशामुक्त देवभूमि 2025’ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का राज्य, जिला और थाना स्तर पर गठन किया गया है।

रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में इसको लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि नशा तस्करों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारियों की अहम जिम्मेदारी बनती है। ऐसे में यदि स्टेट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स किसी थाना क्षेत्र में जाकर नशा पकड़ती है तो संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा वह खुद करेंगे।

नशा हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है : डीजीपी

मंगलवार को कार्यशाला के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। किसी परिवार का बच्चा यदि नशे के जाल में फंस जाता है तो उस परिवार की जीवनभर की कमाई व इज्जत बरबाद हो जाती है।

  • मुख्यमंत्री के निर्देशनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
  • अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध न्यायालयों में प्रभावी पैरवी, साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए विवेचनाओं में गुणवत्ता लाएं।

नशे के विरुद्ध कार्रवाई

नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रदेश में वर्ष 2019 में 1558 आरोपितों पर कार्रवाई करके 11 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ बरामद किए।

  • वर्ष 2020 में 1490 आरोपितों पर कार्रवाई करते हुए 13 करोड़ और 2021 में 2165 पर कार्रवाई करके 26 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद किए गए।
  • इसी प्रकार वर्ष 2022 के पहले छह महीने में 794 आरोपितों पर कार्रवाई करके 12 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद किया गया।

कार्यशाला में पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह सहित एसपी, सीओ व सभी थानों व कोतवाली के थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!