Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्त्ताओं के साथ की बैठक

जल्दी ही सरकार दायित्व का वितरण करेगी : महेंद्र भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2022, बुधवार, रुड़की। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद से प्रदेश का लगातार भ्रमण कर रहे महेंद्र भट्ट दूसरे दिन भी रुड़की में कार्यकर्त्ताओं से मिले। मंगलौर एवं नारसन में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार दायित्व का वितरण करेगी। कार्यकर्त्ता धैर्य बनाएं। साथ ही निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं को ही जिम्मेदारी मिलेगी।

बुधवार को रुड़की में जिला महामंत्री आदेश सैनी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वह लगातार संगठन में रहे हैं। हरिद्वार में उन्होंने पहले भी काम किया है।

इस बार के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार से आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है। पार्टी स्तर पर इसकी समीक्षा हो चुकी है। वह भी कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने के लिए मंडलों में जा रहे है।

बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर दायित्व संभाल रहे कार्यकर्त्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जो कि कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। यहां पर संगठन तय करता हैं कि किस कार्यकर्त्ता से कब कौन सा कार्य लेना है।

हरिद्वार से कोई भी विधायक कैबिनेट में ना होने पर उन्होंने कहा कि इस पर भी विचार विमर्श चल रहा है। अभी सरकार के गठन को कुछ महीने ही हुए हैं। इसलिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत हैं।

उन्होंने कहा कि सभी को संगठित होकर पार्टी के लिए काम करना है। भाजपा एकमात्र ऐसा दल हैं जहां पर 365 दिन कार्यकर्त्ता काम करता है। जनता के बीच में रहकर सेवा करने का काम भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता ही कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को वह मंगलौर मंडल के नारसन एवं लक्सर में कार्यकर्त्ताओं से मिलेंगे। इस मौके पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, पवन तोमर, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, अभिषेक चंद्रा, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!