Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्ड

मकर सक्रांति के पावन पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पूरी की तैयारियां, 8 जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र

पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी 

भारी पुलिस बल किया गया तैनात 

देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में मकर सक्रांति के पावन पर्व पर होने वाले स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर की है। पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 48 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी को स्नान को संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सोमवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। इसके बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुरुगेशन ने अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये डी ब्रीफिंग की। एसएसपी ने कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति स्नान पर अचानक से भीड़ बढ़ती है।

इसलिए पहले से ही सभी छोटी-बड़ी तैयारी करके रखें। स्नान के दौरान प्रत्येक कर्मी को सही समय पर अपने ड्यूटी पॉइंट पर आकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती है, घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार मौजूद व सतर्क रहें। यातायात प्लान का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। एसएसपी ने कहा कि हर जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने की दशा में उपयोग कर जनसंख्या के दबाव को नियंत्रित करें।

प्रत्येक पॉइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का अपना विशेष महत्व है। थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता व संयम के साथ निर्वहन करेंगे। मेला ड्यूटी में तैनात कोई भी कर्मी अनावश्यक मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। इस दौरान एसपी सिटी पंकज गैरोला, एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ सदर नताशा सिंह आदि मौजूद रहे।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि नौ पुलिस उपाधीक्षक, 11 निरीक्षक, 87 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/महिला उपनिरीक्षक, 152 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल/महिला कांस्टेबल, 344 हेड कांस्टेबल प्रशिक्षु, पांच कंपनी, एक प्लाटून, एक सेक्शन पीएसी/आईआरबी, तीन टीम बम निरोधक दस्ता, एक टीम एटीएस, 16 कर्मी जल पुलिस/गोताखोर, 16 कर्मी अभिसूचना इकाई, सात यातायात उप निरीक्षक, 37 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल बांटा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!