Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डहरिद्वार

हरिद्वार : जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कैंप कार्यालय में एनआईसी भारत सरकार द्वारा विकसित आधार राज्य स्तरीय पोर्टल का लोकार्पण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 मार्च 2023, बुधवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को एनआईसी भारत सरकार द्वारा विकसित आधार राज्य स्तरीय पोर्टल का लोकार्पण कैंप कार्यालय में किया।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी, वित एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई।

बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर (UIDAI) यूआईडीएआई उत्तराखण्ड द्वारा जानकारी दी गयी कि (UIDAI) यूआईडीएआई भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार सभी नागरिकों को, जिनके आधार बने हुए 10 वर्ष हो चुके है, उन नागरिकों को आधार में अपने पहचान व पते का सत्यापन करवाना चाहिए, जिससे कि भविष्य में आधार सम्बन्धित सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी उत्पन्न न हो। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा लीड बैंक मैनेजर, महिला एवं बाल विकास विभाग, बीएसएनएल तथा इण्डिया पोस्ट के अधिकारियों को शिविर आयोजित कर लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये तथा इसके प्रचार-प्रसार हेतु नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया।

बैठक में 0 से 05 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण हेतु महिला एवं बाल विकास तथा इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
अपर जिलाधिकारी ने बैठक में विभागीय स्तर से प्राप्त आधार किटों की मशीनों को तत्काल संचालन के लिए भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी, नीतू भण्डारी, क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल, लीड बैंक मैनेजर, अपर नगर आयुक्त रूड़की, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, शिक्षा विभाग, बीएसएनएल, नगर निकाय तथा; (UIDAI) यूआईडीएआई परियोजना प्रबंधक एवं सहायक परियोजना प्रबंधक, ई-डिस्ट्रिक्ट मैंनेजर तथा सीएसी मैनेजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!