Breaking News :
>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में टर्नर रोड क्लेमन टाउन में आयोजित किया गया भव्य सम्मान समारोह

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विधायक विनोद चमोली के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता द्वारा किया गया समारोह का आयोजन

प्रदेश की जनता द्वारा मिथक तोड़ कर बनाया नया इतिहास : मुख्यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये स्वर्णिम वर्ष होंगे आगामी 5 साल

प्रदेश की जनता से किये गये वायदों को शीघ्र लायेंगे धरातल पर, हर क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुधवार को टर्नर रोड क्लेमटाउन में विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर की जनता द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की जनता से किये गये वायदो को शीघ्र धरातल पर उतारेगी। राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता रहेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले 5 साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी जारी हों।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेजी से कार्य चल रहा है, जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा, जिससे देहरादून से दिल्ली की दूरी महज ढाई घंटे की रह जायेगी। उन्होंने कहा देहरादून हवाई अड्डे को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा आज केंद्र सरकार के सहयोग से दुर्गम इलाकों में रोड पहुँचाई जा रही है, उन्होंने कहा इस दौरान जहाँ रोड पहुँचाना संभव नहीं है वहाँ पर पर्वतमाल योजना के तहत रोपवे पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य सुचारू रूप से चले। इस दौरान कोई परिवार भूखा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा करने का पुनः मौका मिला है। हमारे वादे के अनुसार हम ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ जल्दी ही उत्तराखंड में लागू करेंगे तथा माताओं व बहिनों को 1 वर्ष में 3 मुफ्त सिलेंडर देने पर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली एवं मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!