Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज>>बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव>>पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज>>लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण>>निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका>>शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी : भनोली में हुआ “सरस्वती शिशु मन्दिर” का शुभारम्भ

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती पार्वती मेहरा ने मुख्य अथिति के रूप में की शिरकत

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, भनोली। यह पूरे भनोली क्षेत्र के लिए यह एक ख़ुशी का पल है कि एक संस्कृति, सभ्यता एवं अनुशासन के साथ ही उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध शिक्षा संस्था, “सरस्वती शिशु मन्दिर” का यहाँ पुनः शुभारम्भ होने जा रहा है। निश्चित तौर आज के इस दौर में जहाँ कि शिक्षा के मायने केवल व्यवसाय प्राप्त कर, धन अर्जित करने तक सीमित होते जा रहे है और विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ ‘संस्कार एवं सेवा’ की भावनायें धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं, “सरस्वती शिशु मन्दिर” जैसी शिक्षण संस्था का अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश व देश भर में अस्तित्व में आना अति आवश्यक हैं। हम सबकी भी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी शिक्षण संस्थाओं को महत्त्व दें एवं उनका सहयोग करें।

मैं सभी भनोली क्षेत्रवासियों को बधाई एवं अभिनन्दन करता हूँ कि उनके प्रयासों से आज “सरस्वती शिशु मन्दिर” का शुभारम्भ आज भनोली में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि के रूप में विधायक मोहन सिंह मेहरा की धर्मपत्नी श्रीमती पार्वती मेहरा की गरिमामयी उपस्थिति में होने जा रहा है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह बिष्ट, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सरस्वती शिशु मन्दिर के संभाग प्रचारक उनियालजी, संचालन सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य पांडेयजी, फूलाराजी व भनोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश चन्द्र कांडपाल उपस्थित रहे।

आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक ग्राम प्रधान संगठन एवं समाजसेवी मोहन सिंह सिंगवाल द्वारा की गयी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवान राम कोहली, सूबेदार सुंदर थापा, प्रधान फल्टिया रवि सिंग्वाल, प्रधान जिगोली तोली जगन्नाथ तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दशौला बडियार प्रतिनिधि जीत सिंह नेगी, पूर्व प्रधान पालड़ीगूंठ अमर सिंह सिंग्वाल, पाली खीमानंद पालीवाल, गुणादित्य इन्द्र पालीवाल, फल्याट दन्या के हरीश जोशी और कल्याण बिष्ट, जसवंत सिंग्वाल, नित्यानंद पांडेय, ललित सिंग्वाल, भास्कर शर्मा, विनोद जोशी, बसन्त उप्रेती, गोपाल सिंह बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

विदित रहे कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक हरा भरा एवं प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर, संस्कृति एवं सभ्यता का भंडार “भनोली” को गाँव न कहकर एक विकासशील नगर कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भनोली की अपनी एक अलग ही पहचान है। यहाँ पर प्राइमरी पाठशाला, जूनियर हाई स्कूल, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की पढ़ाई बहुत पहले से उच्च स्तर की होती आ रही है। सन 1970-80 के दशक की बात करें तो उस समय भी यहाँ की पढ़ाई का स्तर, बहुत ही सीमित संसाधनों के बावजूद भी काफी अच्छा था। उस समय के शिक्षकों की शिक्षण की कार्य शैली एवं उनका अनुशासन ही था कि आज भी हमें वे याद आते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!